1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. poonam-pandey-supports-cjp-jantar-mantar-protest-says-fighting-only-for-students-not-politics-hindi

CJP प्रदर्शन में पूनम पांडे की एंट्री, छात्रों के समर्थन में उठाई आवाज- "इसे धार्मिक या राजनीतिक मुद्दा न बनाएं"

CJP प्रदर्शन में पूनम पांडे की एंट्री, छात्रों के समर्थन में उठाई आवाज-
दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के बीच अभिनेत्री पूनम पांडे की मौजूदगी चर्चा में आ गई। प्रदर्शन स्थल पर पहुंचीं पूनम पांडे ने कहा कि वह यहां किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं बल्कि सिर्फ छात्रों का समर्थन करने आई हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उन्हें राजनीति के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है और उनका पूरा फोकस उन बच्चों के मुद्दों पर है, जिनकी जान चली गई।
 

"यह बच्चों का मुद्दा है, इसे राजनीति या धर्म से न जोड़ें"

पूनम पांडे ने प्रदर्शन के दौरान लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस मामले को धार्मिक या राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ बच्चों के भविष्य और उनकी समस्याओं को लेकर है। अभिनेत्री ने कहा कि वह उन छात्रों के लिए आवाज उठाने आई हैं, जिन्होंने आत्महत्या की है।
 

छात्रों के लिए उठाई आवाज

पूनम पांडे ने कहा कि कई बच्चों की मौत हुई है और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस मुद्दे को किसी और दिशा में ले जाने के बजाय बच्चों के हितों पर ध्यान दिया जाए।
 

CJP प्रदर्शन में कई मुद्दों को लेकर जुटे प्रदर्शनकारी

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को लेकर लगातार चर्चा बनी हुई है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाना चाहते हैं। इसी बीच पूनम पांडे के समर्थन ने इस प्रदर्शन को सोशल मीडिया पर भी सुर्खियों में ला दिया है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
नसीरुद्दीन शाह ने समानांतर सिनेमा से कमर्शियल फिल्मों तक हर किरदार में छोड़ी अमिट छाप