ramcharitmanas
✕

डिजिटल डेब्यू करने जा रहे चंकी पांडे, 'अभय 2' में निभाएंगे यह किरदार

Updated: शनिवार, 18 जुलाई 2020 (14:39 IST)
बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं। वह जी5 की क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज 'अभय' के दूसरे सीजन में नजर आने वाले हैं। सीरीज में उन्होंने एक विलेन का किरदार निभाया है।

 
'अभय 2' में कुणाल खेमू लीड रोल निभा रहे। वह शो में एक इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर बने हैं। केन घोष द्वारा निर्देशित यह शो 14 अगस्त से प्रसारित किया जाएगा। चंकी पांडे सीरीज को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उनका कहना है कि उन्होंने कभी भी ऐसा किरदार नहीं निभाया है। 

ALSO READ: अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला ने पहली बार दिखाया बेटे का चेहरा, बर्थडे पर शेयर की क्यूट तस्वीरें
 
चंकी पांडे ने 'अभय 2' को लेकर कहा, यह मेरे लिए एक रोमांचक किरदार है और यह मेरा डिजिटल डेब्यू भी है। मैंने इस तरह के किसी भी किरदार को पहले कभी नहीं निभाया है। मेरा किरदार दिखने में सामान्य है, लेकिन बात जब इसकी खूनी प्रवृत्ति की भूख को शांत करने की आती है तो यह असामान्य हो जाता है। इसका लुक भ्रामक हो सकता है।
 
उन्होंने आगे कहा, एक बेहतर क्राइम सीरीज को पेश करने की दिशा में पूरी कास्ट और क्रू ने शानदार काम किया है। यह निश्चित रूप से आप में सिहरन पैदा करेगी।
 
चंकी पांडे के कैरेक्टर को डिफाइन करते हुए कुणाल खेमू कहते हैं, हर इंसान के तीन चेहरे होते हैं। इसे देखकर लगता है कि चंकी पांडे संभवतः एक कैरेक्टर में तीन अलग-अलग टाइप के रोल में होंगे।
 
चंकी पांडे ने साल 1981 में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। उन्होंने करीब चार दशक के अपने करियर में तरह-तरह के रोल निभाए हैं। उन्होंने अस्सी और नब्बे के दशक में कई फिल्मों में लीड और पैरेलल लीड रोल निभाए। कुछ साल पहले तक चंकी पांडे फिल्मों में कॉमिक किरदार निभाते हुए नजर आते थे लेकिन अब वह निगेटिव रोल को भी एंजॉय कर रहे हैं। 
 

Show comments

Bigg Boss 20: सलमान खान ने स्काउट ओपी की लगाई क्लास, लव गिल संग रिश्ते पर उठाए सवाल

बॉलीवुड की सबसे बड़ी दिवाली क्लैश के दो साल, कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' ने दी थी 'सिंघम अगेन' को मात

'रामायण' को लेकर दुनियाभर में बढ़ा उत्साह, ग्लोबल क्रिएटर फ्रांसिस डॉमिनिक ने भारतीय महाकाव्य को बताया गॉडजिला माइनस वन से बेहतर

अमित साध EXCLUSIVE: 'प्रताप' में एक पुलिस अफसर की कहानी नहीं, इंसान के भीतर चल रही जंग दिखाई देगी

'रामायण: पार्ट 1' को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, बिना कट के मिला U सर्टिफिकेट, जानें कितना होगा रनटाइम

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख