dharma sangrah

यौन शोषण के आरोपों में फंसे साजिद खान के सपोर्ट में आया 'हाउसफुल 4' का यह एक्टर

Updated: शुक्रवार, 13 सितम्बर 2019 (17:33 IST)
एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने जब पिछले साल मीटू मूवमेंट शुरू किया तो बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स के नाम सामने आए थे। इन्हीं में से एक निर्देशक साजिद खान का भी था। उन पर कई अभिनेत्रयों ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। जिसके बाद 'हाउसफुल 4' के निर्माताओं ने उन्हें फिल्म से हटा दिया था।


हालांकि साजिद ने कहा था कि उन्हें अपनी बात रखने का मौका मिलना चाहिए। अब साजिद खान पर लगे आरोपों पर एक अभिनेता ने उनका समर्थन किया है। मीटू अभियान के एक साल बाद इस मामले पर उनके दोस्त चंकी पांडे का बयान सामने आया है। 
 
साजिद के समर्थन में चंकी पांडे ने कहा कि जब उन्हें इस बारे में पता चला तो वो हैरान थे। साजिद बहुत बिंदास बोलने वाले व्यक्ति हैं इसलिए लोग उन्हें कभी-कभी गलत समझ लेते हैं। लेकिन उनका गलत मतलब नहीं होता है।

मैं उन्हें बचपन से जानता हूं। उस वक्त मीटू का सीजन था और हर कोई एक्सपोज हो रहा था। साजिद पर लगे ऐसे आरोप सभी के लिए काफी चौंकाने वाले थे। 
 
ALSO READ: विक्की कौशल की 'भूत पार्ट 1: द हॉन्टेड शिप' का नया पोस्टर आया सामने, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
 
साजिद ने कहा कि प्रोड्यूसर के ऊपर उन्हें फिल्म से निकालने का बहुत दवाब डाला जा रहा था। उनके पास साजिद को फिल्म (हाउसफुल 4) से निकालने के अलावा और कोई ऑप्शन नहीं था, इसलिए प्रोड्सूयर ने उन्हें निकालने का फैसला किया। साजिद के लिए ये सब देखना काफी मुश्किल था, लेकिन मैं उनकी तारीफ करता हूं कि उन्होंने सब बहुत अच्छे से हैंडल किया। साजिद के जाने के बाद हम सभी को बहुत बुरा लगा था।
 
चंकी पांडे के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे हाल ही में रिलीज फिल्म 'साहो' में विलेन के किरदार में दिखाई दिए थे। फिल्म में उनके लुक की भी काफी चर्चा हुई थी। चंकी जल्द ही फिल्म 'प्रस्थानम' में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 20 सितंबर को रिलीज हो रही है। इसके अलावा वह फिल्म 'जवानी जानेमन' में भी नजर आएंगे।

वाणी कपूर ने ब्लू बिकिनी में ढाया कहर, पूल किनारे बोल्ड अंदाज में दिए पोज

'द कपिल शर्मा' शो फेम राजीव ठाकुर के पिता का निधन, इंदौर में कैंसिल हुआ कॉमेडी शो, कृष्णा अभिषेक ने दी दुखद खबर

‘मिर्जापुर: द मूवी’ के नए कैरेक्टर पोस्टर्स आउट, रवि किशन समेत कई चेहरों की दमदार झलक

बिना म्यूजिक ट्रेनिंग के बने सुरों के शहंशाह, जानिए केके की जिंदगी से जुड़े अनसुने किस्से

जब गौहर खान की खूबसूरती बनी करियर की रुकावट, 'स्लमडॉग मिलेनियर' से जुड़ा चौंकाने वाला किस्सा

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख