dharma sangrah
✕

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated: गुरुवार, 19 सितम्बर 2024 (17:21 IST)
Jani Master arrested : साउथ इंडस्ट्री के फेमस कोरियोग्राफर जानी मास्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानी मास्टर के खिलाफ एक महिला ने यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने कोरियोग्राफर के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। जानी मास्टर का असली नाम शेख जानी है।
 
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जानी मास्टर को गोवा में साइबराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया, जहां उन्हें स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। अदालत से 'ट्रांजिट वारंट' प्राप्त करने के बाद उन्हें हैदराबाद लाया जाएगा।
 
महिला द्वारा आउटडोर शूटिंग के दौरान जानी मास्टर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाए जाने के बाद साइबराबाद पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया हैं। रायदुर्गम पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक ‘जीरो एफआईआर’ दर्ज की और रविवार रात को इसे पीड़िता के थाना क्षेत्र नरसिंगी पुलिस थाने में स्थानांतरित कर दिया।
 
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। इस बीच, ‘तेलुगु फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स’ द्वारा गठित एक समिति ने भी जानी मास्टर के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच शुरू कर दी है।
 
समिति के सदस्य तम्मारेड्डी भारद्वाज ने कहा कि समिति को पीड़िता से शिकायत प्राप्त होने की तिथि से 90 दिनों के भीतर इस मुद्दे पर रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी।
 
फिल्म चैंबर द्वारा गठित यौन उत्पीड़न निवारण समिति के प्रमुख दामोदर प्रसाद ने कहा कि ‘तेलुगु फिल्म एंड टीवी डांसर्स एंड डांस डायरेक्टर्स एसोसिएशन’ को एक पत्र भेजा गया है, जिसमें कहा गया है कि जानी मास्टर को तब तक अध्यक्ष पद का कार्यभार नहीं संभालने दिया जाए, जब तक कि वह सभी आरोपों से मुक्त नहीं हो जाते।
 
तेलंगाना राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष नेरेल्ला शारदा ने कहा कि मामले में शिकायतकर्ता ने आयोग से संपर्क किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें पुलिस सुरक्षा प्रदान करने के आदेश जारी किए जाएंगे। शारदा ने कहा कि आयोग, समिति की ओर से उन्हें आवश्यक सहायता भी प्रदान करेगा।
 
इस मुद्दे ने राजनीतिक रंग भी ले लिया और तेलंगाना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा ने एक बयान जारी कर कहा कि पार्टी इसे 'लव जिहाद' का मामला मानती है। पवन कल्याण के नेतृत्व वाली जन सेना पार्टी ने जानी मास्टर को उनके खिलाफ दर्ज मामले के मद्देनजर अपने कार्यक्रमों से दूर रहने को कहा है।
 
जानी मास्टर ने हाल ही में हुए चुनावों में पार्टी के लिए प्रचार किया था। बता दें कि जानी मास्टर सीटी मार, बूटा बोमा और श्रीवल्ली जैसे हिट गानों को कोरियोग्राफ कर चुके हैं। हाल ही उन्होंने स्त्री 2 का एक गाना भी कोरियोग्राफ किया था। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

'रामायण' में रावण को अच्छा दिखाने के आरोपों पर नमित मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों मिला दशानन को इतना महत्व

फैमिली ड्रामा की मिठास या गैंगस्टर का खूनी खेल: 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर जी 9' में कौन किस पर भारी?

IFFI 2026 में मराठी फिल्म 'तू आहेस ना' का प्रीमियर, सुप्रिया पिलगांवकर और सिद्धार्थ बोडके की परफॉर्मेंस ने किया दर्शकों को भावुक!

61 की उम्र में शाहरुख खान बनना चाहते हैं कूल हीरो, 'किंग' के ग्रे हेयर लुक की बताई खास वजह

लाइव परफॉर्मेंस के दौरान 'धुरंधर' की सिंगर रेबल के चेहरे से टकराया ड्रोन, वायरल हुआ वीडियो

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख