Daily Horoscope
✕

चियान विक्रम की 'थंगालान' का रोंगटे खड़े कर देने वाला टीजर हुआ आउट, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Updated: गुरुवार, 2 नवंबर 2023 (11:36 IST)
Film Thangalaan Teaser: पैन इंडिया फिल्में इन दिनों देश भर में धूम मचा रही हैं। हाल के कुछ समय में हमने देखा है कि पैन-इंडियन सिनेमा कई हाई वॉल्यूम कॉन्टेंट के साथ उदाहरण सेट कर रहा हैं, और जिसे जारी रखते हुए अब स्टूडियो ग्रीन प्रोडक्शन हाउस के प्रमुख निर्माता के.ई. ज्ञानवेल राजा 'थंगालान' के नाम से एक अहम और रियल लाइफ बेस्ड स्टोरी ला रहे हैं, जो केजीएफ के लोगों के जीवन पर आधारित है।
 
इस पीरियड ड्रामा फिल्म में भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े नामों में से एक, चियान विक्रम शामिल हैं, और इसे बेहतरीन स्टोरीटेलर पा रंजीत का समर्थन हासिल है। इसकी घोषणा के बाद से, फिल्म जनता के बीच एक हॉट टॉपिक बनी हुई है, और अब इस चर्चा को बढ़ाने के लिए निर्माताओं ने फिल्म का एक टीज़र जारी किया है।
 
फिल्म का टीज़र निर्माताओं द्वारा बनाई गई क्रेजी दुनिया में ले जाता है। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर पोन्नियिन सेलवन 1 और 2 के बाद चियान विक्रम की पैन इंडिया शैली में वापसी का प्रतीक है, और मुख्य अभिनेता के किरदार में उनका समर्पण, प्रतिबद्धता और बदलाव निश्चित रूप से दिखाई देता है। 
 
टीज़र में कुछ खून चूसने वाले पल और अभिनेताओं के रस्टिक लुक को दिखाया गय़ा है जो लोगों को हैरान कर देगा। फिल्म में मालविका मोहनन, हॉलीवुड अभिनेता डैनियल कैल्टागिरोन और तमिल उद्योग के कुछ प्रमुख नाम भी शामिल हैं।
 
इस टीज़र में हर वह एलिमेंट है जो आपका ध्यान आकर्षित करेगा, बजट से लेकर कला तक और रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी और स्टोरीलाइन-कैरेक्टराइजेशन तक। यह फिल्म निश्चित रूप से भारतीय सिनेमा को ग्लोबल लेवल पर ले जाएगी।
 
बता दें, थंगालान 26 जनवरी, 2024 को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में दुनिया भर में रिलीज़ होगी। इस फिल्म का संगीत जीवी प्रकाश कुमार द्वारा तैयार किया गया हैं। इसके अलावा, निर्माता दर्शकों के लिए एक पैन-वर्ल्ड फिल्म, कंगुवा भी ला रहे हैं, जिसमें सूर्या शिवकुमार और दिशा पटानी मुख्य भूमिका में हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख