dharma sangrah
✕

तलाक लिया, फिल्में की, असफल रहीं, अब टीवी का सहारा

Updated: बुधवार, 14 फ़रवरी 2018 (19:11 IST)
पिछला साल चित्रांगदा सिंह के लिए खास नहीं रहा है। उन्होंने नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के साथ फिल्म शुरू की लेकिन बीच में ही बाहर हो गईं। इसके बाद वे किसी फिल्म में नज़र नहीं आईं। अब नए सिरे से वे तैयारी कर रही हैं। खबर है कि उनकी प्लानिंग छोटे परदे पर आने की है। 


 
चित्रांगदा सिंह जल्द ही एक रियलिटी शो में नज़र आएंगी। कंटेस्टेंट के रूप में नहीं बल्कि वे जज पैनल में होंगी। वे डांस इंडिया डांस लिटिल चैम्प्स के चौथे सीजन में जज बनेंगी। इस शो में देशभर के डांस में टैलेंटेड बच्चे भाग लेंगे। यह चित्रांगदा का डेब्यू टीवी शो होगा। शो की शूटिंग 18 फरवरी से शुरू होगी। 
 
चित्रांगदा सिंह ने हाल ही में साहेब, बीवी और गैंगस्टर की शूटिंग पूरी की है। इसे तिग्मांशु धुलिया निर्देशित कर रहे हैं। इसके अलावा वे सैफ अली खान के साथ फिल्म बाज़ार में भी नज़र आएंगी। दोनों फिल्मों में उनके रोल पूरी तरह से अलग हैं। इसमें उनके साथ रोहन मेहरा और राधिका आप्टटे भी होंगे। चित्रांगदा फिल्म 'सूरमा' को प्रोड्युस भी कर रही हैं। 
 
कहा जाता है कि फिल्मों में अपना करियर बनाने के लिए चित्रांगदा ने तलाक भी लिया, लेकिन वे दौड़ में पिछड़ गईं। अब टीवी के सहारे खुद को चमकाना चाहती हैं। 

Show comments

जब प्रेग्नेंसी में सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं 100 सिगरेट, 'गुमराह' की शूटिंग का सुनाया किस्सा

'जोश' के विलेन शरद कपूर की हालत देख भावुक हुए सोनू सूद, संभाली इलाज की जिम्मेदारी

सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में आएगी फिल्म, जानिए क्या है वजह

अमिताभ बच्चन के 'बच गए' पोस्ट ने मचाई हलचल, जलसा के बाहर हमले की साजिश का हुआ बड़ा खुलासा

'रामायण' का ग्लोबल धमाका! 11 दिनों में ओवरसीज बॉक्स ऑफिस पर 50 मिलियन डॉलर के पार पहुंची फिल्म

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख