dharma sangrah

चेन्नई एक्सप्रेस के 10 साल पूरे, दीपिका पादुकोण को याद आया मीनम्मा का किरदार

Updated: मंगलवार, 8 अगस्त 2023 (16:02 IST)
दीपिका पादुकोण ने अपने 15 साल के करियर में विभिन्न शैलियों और भूमिकाओं में कई हिट फिल्में दी हैं। इन्हीं में से सुपरहिट फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस से मीनम्मा का उनका आइकोनिक रोल हैं। इस रोमांटिक कॉमेडी में दीपिका, शाहरुख खान के साथ पेयर हुई थी और फिल्म में उन्होंने एक साउथ इंडियन गर्ल की भूमिका को पूरी परफेक्शन का साथ प्ले किया था।
 
जबकि फैन्स अब भी फिल्म के उनके कई सीन्स और डायलॉग्स को रीक्रिएट करते दिख जाते हैं, दीपिका उन्हें लगातार मिल रहे प्यार से अभिभूत हैं, और फिल्म के 10 साल पूरे होने के अवसर पर उन्होंने साझा किया, "वे कहते हैं कि कॉमेडी एक अभिनेता के लिए सबसे मुश्किल है शैली है। इसलिए जब मुझे 'चेन्नई एक्सप्रेस' ऑफर हुई, तो मुझे पता था कि मेरे सामने एक कठिन चुनौती है। मीनम्मा को समझने में मुझे थोड़ा समय लगा, एक प्रक्रिया जो बेहद लोनली है और अक्सर डरावनी होती है, मैं आभारी हूं कि हम एक ऐसा किरदार बनाने में सफल रहें जो न केवल फिल्म का दूसरा नाम है, बल्कि जिसे आज भी भरपूर प्यार मिल रहा है।"
 
2013 में रिलीज़ हुई, चेन्नई एक्सप्रेस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक थी जिसने सभी प्रमुख पुरस्कार जीते और जनता का दिल भी जीता। इसमें शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के बीच की केमिस्ट्री को दर्शकों ने बेहद पसंद किया, जबकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त कमाई भी की। एक साउथ इंडियन के रूप में दीपिका का प्रदर्शन और उनकी फॉरएवर आइकोनिक डायलॉग्स डिलीवरी फिल्म का प्रमुख आकर्षण है। इसके अलावा, फिल्म के गाने भी चार्टबस्टर लिस्ट में टॉप पर रहे, जिसने प्रशंसकों को आज भी झूमने पर मजबूर कर दिया है।
 
बात करें दीपिका पादुकोण के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की तो एक्ट्रेस नेक्स्ट ऋतिक रोशन के साथ 'फाइटर' और नाग अश्विन की 'प्रोजेक्ट के' में दिखाई देंगी।

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख