dharma sangrah
✕

हाथों में बॉक्सिंग ग्लव्स, चेहरे पर चोट, Chandu Champion से सामने आया Kartik Aaryan का नया पोस्टर

पोस्टर में बॉक्सर के अवतार में दिख रहा है कार्तिक आर्यन का दम

Updated: गुरुवार, 16 मई 2024 (12:43 IST)
Chandu Champion Second Poster out: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'चंदू चैंपियन' को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते दिन इस फिल्म से कार्तिक आर्यन का फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आया था, जिसमें वह एकदम अलग लुक में नजर आ रहे थे। वहीं अब 'चंदू चैंपियन' से कार्तिक का दूसरा पोस्टर रिलीज हो गया है। 
 
इस पोस्टर ने फैंस और दर्शकों की एक्साइटमेंट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया है, क्योंकि उन्हें फिल्म में कार्तिक आर्यन का एक और नया अवतार में देखने का मौका मिला है। इस पोस्टर में कार्तिक आर्यन बॉक्सर के रूप में नजर आ रहे हैं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nadiadwala Grandson (@nadiadwalagrandson)

पोस्टर में कार्तिक आर्यन हाथों में बॉक्सिंग ग्लब्स पहने दिख रहे है। उनके चेहरे पर चोट भी नजर आ रही हैं। पोस्टर में कार्तिक आर्यन की बेहतरीन बॉडी साफ देखी जा सकती है। 'चंदू चैंपियन' के लिए कार्तिक आर्यन की कमिटमेंट और कोशिश उनके कमाल के बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन में साफ देखी जा सकती है। 
 
शुरू से ही, कार्तिक आर्यन और कबीर खान दोनों ने फिल्म में किरदार के लिए एक ऑथेंटिक रेसलर की फिजिक का लक्ष्य रखा था, और दूसरे पोस्टर में उस विजन को साफ देखा जा सकता है। कार्तिक आर्यन का चंदू चैंपियन में अपने किरदार के लिए 40% बॉडी फैट से लेकर 7% तक का सफर तय किया। यह चीज उनकी डेडीकेशन और कड़ी मेहनत को दर्शाता है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

कार्तिक आर्यन ने बिना किसी शॉर्टकट या आर्टिफिशियल तरीकों के यह सब हासिल किया है। लोगों को अभी भी फिल्म रैप का वह वीडियो याद होगा, जिसमें कार्तिक 14 महीने बाद रसमलाई का लुत्फ़ उठाते नज़र आए थे। उनके डेडीकेशन ने कमिटेड परफॉर्मेंस और शानदार कहानी कहने के लिए एक नया स्टैंडर्ड सेट किया है।
 
बता दें कि कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'चंदू चैंपियन' पैरालंपिक गोल्ड मैडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित है। मुरलीकांत ने 1970 के राष्ट्रमंडल खेलों और फिर 1972 में जर्मनी में आयोजित पैरालिंपिक में देश का नाम रोशन किया था। 'चंदू चैंपियन' 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

जब प्रेग्नेंसी में सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं 100 सिगरेट, 'गुमराह' की शूटिंग का सुनाया किस्सा

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख