Hanuman Chalisa
✕

बंटी और बबली 2 बॉक्स ऑफिस पर बेहाल, पहले वीकेंड पर सिर्फ इतना रहा कलेक्शन

Updated: सोमवार, 22 नवंबर 2021 (15:58 IST)
बंटी और बबली 2 को पहले शो में ही बहुत कम दर्शक मिले थे, जिससे स्पष्ट हो गया था कि आगे की राह फिल्म के लिए मुश्किल है। फिल्म ने पहले दिन खराब ओपनिंग की और शनिवार और रविवार को भी कलेक्शन में कोई उछाल नहीं आया। वीकडेज़ में अब फिल्म से उम्मीद करना बेकार है। 
 
शुक्रवार को फिल्म ने 2.60 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी। शनिवार को कलेक्शन 2.50 करोड़ रुपये रहे। रविवार को छुट्टी का भी कोई फायदा फिल्म को नहीं मिला और कलेक्शन 3.20 करोड़ रुपये ही रहे। इस तरह से पहले सप्ताह में फिल्म ने महज 8.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 
 
फिल्म न मल्टीप्लेक्स और न सिंगल स्क्रीन में दर्शकों को आकर्षित कर पाई। पहले सप्ताह में फिल्म का कलेक्शन 15 करोड़ रुपये से भी कम रहने की संभावना है। 
 
फिल्म भी कमजोर
बंटी और बबली 2 बहुत ही कमजोर फिल्म है। न फिल्म में कोई मैसेज है और न ही दर्शकों के लिए कोई मनोरंजन। यही वजह है कि दर्शकों की इस फिल्म में रूचि नहीं है। साथ ही सैफ अली खान और रानी मुकर्जी जैसे सितारों का वक्त बीत चुका है। वे फिल्म को धांसू शुरुआत नहीं दिला सकते हैं। 
 
रिलीज के पहले वसूली लागत 
बंटी और बबली 2 ने रिलीज के पहले ही विभिन्न राइट्स के जरिये लागत वसूल ली है और थोड़ा मुनाफा भी कमा लिया है, लेकिन थिएटर्स से फिल्म का व्यवसाय अच्छा नहीं रहा है। 

Show comments

'रामायण' को लेकर दुनियाभर में बढ़ा उत्साह, ग्लोबल क्रिएटर फ्रांसिस डॉमिनिक ने भारतीय महाकाव्य को बताया गॉडजिला माइनस वन से बेहतर

अमित साध EXCLUSIVE: 'प्रताप' में एक पुलिस अफसर की कहानी नहीं, इंसान के भीतर चल रही जंग दिखाई देगी

'रामायण: पार्ट 1' को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, बिना कट के मिला U सर्टिफिकेट, जानें कितना होगा रनटाइम

संजय गुप्ता के निधन से संजय दत्त को लगा गहरा सदमा, बोले- तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी

रणबीर कपूर ने पहले ठुकरा दिया था भगवान राम बनने का ऑफर, फिर क्यों बदली अपनी जिंदगी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख