sundarkand
✕

13 साल बाद अपने पिता के संरक्षण से आजाद हुईं ब्रिटनी स्पीयर्स, सोशल मीडिया पर जताई खुशी

Updated: शनिवार, 13 नवंबर 2021 (12:13 IST)
ग्रैमी अवॉर्ड विजेता सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स बीते कई दिनों से अपने पिता के साथ कानूनी मामले को लेकर जबरदस्त चर्चा में बनी हुई हैं। ब्रिटनी स्पीयर्स ने अपने पिता जेमी स्पीयर्स के संरक्षण से मुक्त होने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। 

 
आखिरकारी ब्रिटनी स्पीयर्स को अपने पिता के 'संरक्षण' से आजाद हो गई हैं। लॉस एंजिलिस के एक न्यायाधीश ने ब्रिटनी स्पीयर्स पर लगे उस संरक्षण अधिकार (कंजर्वेटरशिप) को समाप्त कर दिया है, जिसके तहत करीब 14 वर्ष तक वह अपने पिता की निगरानी में थीं।
 
 
ब्रिटनी स्पीयर्स के पिता ही अपनी बेटी की देखभाल और उसकी धन संपत्ति का प्रबंधन करते थे। अब वो अपने पिता के अधीन नहीं रहेंगी बल्कि स्वतंत्र रूप से अपने फैसले लेंगी। 
 
खबरों के अनुसार जज ब्रेंडा पेन्नी ने कहा, आज ब्रिटनी जीन स्पीयर्स और उनकी संपत्ति (एस्टेट) पर संरक्षण अधिकार समाप्त किया जाता है। 13 साल के लंबे अंतराल के बाद अब उनकी जिंदगी से जुड़े सारे फैसले के हक उन्हें मिला है। 
 
इस जीत के बाद ब्रिटनी ने ट्वीट कर खुशी जताई है, उन्होंने लिखा, हे कृपालु ईश्वर, मैं अपने प्रशंसकों को प्यार करती हूं। मुझे लगता है कि आज मैं पूरा दिन रोने वाली हूं। मेरे जीवन का अब तक का सबसे अच्छा दिन।
 
गौरतलब है कि ब्रिटनी करीब 13 साल से अपने पिता जेमी स्पीयर्स के संरक्षण में थीं। पिता ही उनके करियर और जीवन को लेकर सभी फैसले लेते हैं। ब्रिटनी ने अदालत से कहा था कि उनके इस अपमानजनक संरक्षण को खत्म किया जाए और उन्हें उनकी जिंदगी वापस की जाए।
 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख