sundarkand
✕

ब्रिटनी स्पीयर्स के पिता का बड़ा फैसला, बेटी की संपत्ति के संरक्षक की भूमिका से हटेंगे

Updated: शुक्रवार, 13 अगस्त 2021 (16:21 IST)
ग्रैमी अवॉर्ड विजेता सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स बीते कई दिनों से अपने पिता के साथ कानूनी मामले को लेकर जबरदस्त चर्चा में बनी हुई हैं। ब्रिटनी स्पीयर्स ने अपने पिता जेमी स्पीयर्स के संरक्षण से मुक्त होने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। बीते दिनों खबरें आई थीं कि ब्रिटनी यह केस हार गई हैं और उन्हें कंजरवेटरशिप से मुक्ति नहीं मिली है। 

 
हालांकि ब्रिटनी को इस पूरे मामले में अपना वकील खुद चुनने का अधिकार मिल गया था। बीते दिनों ब्रिटनी की नई लीगल टीम ने जैमी को हटाकर उन्हें सीपीए से रिप्लेस करने की याचिका दायर की थी। वहीं अब खबरें आ रही है कि ब्रिटनी के पिता जैमी स्पीयर्स सिंगर की संपत्ति के संरक्षक के रूप में अपनी भूमिका से हटने के लिए सहमत हो गए हैं।
 
खबरों के अनुसार ब्रिटनी स्पीयर्स की टीम ने जैमी के फैसले पर स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा, हमें खुशी है कि मिस्टर स्पीयर्स और उनके वकील ने फाइलिंग में स्वीकार किया है कि उन्हें हटाया जाना चाहिए। हालांकि हम निराश भी हैं कि उन्होंने मिस स्पीयर्स के खिलाफ जो भी गलत बर्ताव किया। मिस्टर जैमी को लेकर जांच चलती रहेगी और उनके साथ बाकी लोगों की भी। अपनी बेटी के खिलाफ गलत और भद्दा कमेंट करने की बजाय वह चुप भी रह सकते थे।
 
बता दें कि ब्रिटनी स्पीयर्स ने बीते दिनों एक पोस्ट शेयर कर बताया था कि जब तक वह अपने पिता के संरक्षण से मुक्त नहीं हो जातीं तब तक वह स्टेज पर परफॉर्म नहीं करेंगी और ना ही किसी कॉन्सर्ट का हिस्सा बनेंगी। वह स्टेज के बजाय एक कमरे में वीडियो बनाना ज्यादा पसंद करेंगी।
गौरतलब है कि ब्रिटनी करीब 13 साल से अपने पिता जेमी स्पीयर्स के संरक्षण में हैं। वहीं उनके करियर और जीवन को लेकर सभी फैसले लेते हैं। ब्रिटनी ने अदालत से कहा था कि उनके इस अपमानजनक संरक्षण को खत्म किया जाए और उन्हें उनकी जिंदगी वापस की जाए।

Show comments

इंटरनेशनल कॉफी डे: किसी को ब्लैक तो किसी को आईस्ड अमेरिकानो, जानिए सितारों की पसंदीदा कॉफी

नुसरत भरूचा बाली में हुईं हादसे का शिकार, अस्पताल में भर्ती

Bigg Boss 20: रीति तिवारी का मिड-वीक एविक्शन, माही विज-उदिति सिंह और यंग डीएसए ने लिया बड़ा फैसला

October 2026 Movie Release: थ्रिलर, एक्शन और हॉरर से भरपूर होगा अक्टूबर, रिलीज होंगी ये मोस्ट अवेटेड फिल्में

राइज एंड फॉल 2: 'गोल्ड डिगर' कहने पर भड़कीं प्रियंका चाहर चौधरी, शहज़ाद पूनावाला को दी थप्पड़ मारने की चेतावनी!

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख