dharma sangrah

बॉक्स ऑफिस.. पद्मावत ने रईस-ट्यूबलाइट के लाइफटाइम कलेक्शन को 7 दिनों में किया पार

Updated: गुरुवार, 1 फ़रवरी 2018 (16:50 IST)
पद्मावत का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी है। दूसरे सप्ताह में भी यह सफर ऐसा ही चलता रहेगा क्योंकि दो फरवरी को कोई भी बड़ी फिल्म का प्रदर्शन नहीं हो रहा है। 
 
इस फिल्म ने 7 दिनों में पेड प्रिव्यू सहित लगभग 155 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ये कलेक्शन इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाते हैं क्योंकि मध्यप्रदेश, गुजरात, गोआ और राजस्थान में फिल्म रिलीज नहीं हुई है। यदि ऐसा होता तो फिल्म के कलेक्शन दो सौ करोड़ के आसपास होते। 
 
बावजूद इसके फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया है। दूसरे सप्ताह में फिल्म दो सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी यह बात तय है। 
 
155 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ फिल्म ने शाहरुख खान की रईस (137.51 करोड़ रुपये), सलमान खान की ट्यूबलाइट (120 करोड़ रुपये), अक्षय कुमार की टॉयलेट एक प्रेम कथा (134.25 करोड़ रुपये) और वरुण धवन की जुड़वा 2 (138.61 करोड़ रुपये) के लाइफ टाइम कलेक्शन को भी पार कर लिया है। 
 
इतने बड़े सितारों की फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को मात्र सात दिनों में पार कर लेना कम हैरानी की बात नहीं है। 

Show comments

‘मुसाफिर कैफे’ के बाद वेदिका पिंटो की नई फिल्म का ऐलान, लक्ष्य संग दिखेगा रोमांटिक अंदाज

VIBE मूवी प्रिव्यू: खतरे में देश और बचाने चले दो निठल्ले दोस्त! कुणाल खेमू और प्रीति जिंटा की एक्शन-कॉमेडी

कंगना रनौत ने 'हनुमान अंश' को बताया सत्संग, बोलीं- थेरेपी छोड़िए और थिएटर जाइए

'हनुमान अंश' के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने निभाया वादा, फिल्म के सीक्वल पर शुरू किया काम

अक्षय कुमार के साथ 'समुक' में नजर आ सकती हैं यह बंगाली अदाकारा, मेकर्स से चल रही खास रोल पर बातचीत

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख