Daily Horoscope
✕

Box Office पर जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयते' का कैसा रहा दूसरा दिन

Updated: शुक्रवार, 17 अगस्त 2018 (13:35 IST)
जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते' का जब ट्रेलर रिलीज हुआ था तब सिंगल स्क्रीन के सिनेमाघर मालिकों ने इस फिल्म को अपने थिएटर्स में लगाने की उत्सुकता दिखाई थी। उन्होंने पढ़ लिया कि यह फिल्म उनके सिनेमाघर में आने वाले दर्शकों की पसंद के अनुरूप है। 
 
यह बात लगभग तय हो गई थी कि यह फिल्म सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर में जोरदार व्यवसाय करेगी, लेकिन सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों की ताकत इतनी दमदार होगी यह किसी ने नहीं सोचा था। पहले दिन फिल्म ने 20.52 करोड़ रुपये का कलेक्शन चौंकाने वाला था। 

ALSO READ: सत्यमेव जयते : फिल्म समीक्षा
 
मल्टीप्लेक्स में 'गोल्ड' की तुलना में 'सत्यमेव जयते' का व्यवसाय कम था, लेकिन सिंगल स्क्रीन में यह फिल्म जबरदस्त रही। शायद इस दर्शक वर्ग की पसंद के अनुरूप यह फिल्म बनी है और उन्होंने इसे हाथों-हाथ लिया। फिल्म ने बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के छोटे शहरों में बेहतरीन प्रदर्शन किया। 

ALSO READ: गोल्ड : फिल्म समीक्षा
दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन नीचे आए हैं क्योंकि वर्किंग डे था। दूसरे दिन फिल्म ने 7.92 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह से यह फिल्म दो दिनों में 28.44 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। 
 
फिल्म की रफ्तार कितने दिनों तक कायम रहती है यह देखना दिलचस्प होगा। परमाणु की सफलता और सत्यमेव जयते की शानदार ओपनिंग ने जॉन अब्राहम का मार्केट खासा गरम कर दिया है। 

Show comments

नई नवेली मूवी रिव्यू: यामी गौतम का दमदार अभिनय, लेकिन रामायण कनेक्शन ने बिगाड़ा खेल

3-4 साल तक क्यों काम से दूर रहीं रश्मि देसाई? एक्ट्रेस ने बताई असली वजह

'बिग बॉस 20' में काजी तौकीर का बड़ा खुलासा, बताया क्यों ठुकराया था एकता कपूर के शो का ऑफर?

इमरान खान के समर्थन में उतरीं आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव और सबा आजाद, FRRO के नोटिस पर बॉलीवुड में छिड़ी बहस

कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की रोमांटिक फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान, अनुराग बासु करेंगे निर्देशन

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख