dharma sangrah
✕

अवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन किया धमाका, बनाया नया रिकॉर्ड

Updated: शनिवार, 28 अप्रैल 2018 (15:02 IST)
हॉलीवुड फिल्म 'अवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर' का जो क्रेज था उसे देख अंदाजा लग गया था कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली है, लेकिन धमाके की गूंज इतनी जोरदार रहेगी, किसी ने भी नहीं सोचा था। 
 
इस हॉलीवुड मूवी ने भारत से पहले दिन 31.30 करोड़ रुपया नेट कलेक्शन किया। यदि ग्रॉस कलेक्शन की बात की जाए तो यह 40.13 करोड़ रुपये है। यह किसी भी हॉलीवुड मूवी का भारत में पहले दिन सर्वाधिक कलेक्शन है। ध्यान रखने वाली बात यह है कि यह मूवी सिर्फ 2000 हजार स्क्रीन्स में प्रदर्शित हुई है। 

ALSO READ: अवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर: मूवी रिव्यू
2018 में यह किसी भी फिल्म का भारत में पहले दिन सर्वाधिक कलेक्शन है। एवेंजर्स के अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु वर्जन ने 31.30 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके पहले यह रिकॉर्ड बागी 2 के नाम था जिसने पहले दिन 25.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। पद्मवाती तीसरे (19 करोड़), पैडमैन चौथे (10.26 करोड़) और रेड (10.04 करोड़ रुपये) पांचवे नंबर पर है। 
 
अवेंजर्स इन्फिनिटी में उत्तर से लेकर दक्षिण तक और पूर्व से लेकर पश्चिम तक सफलता हासिल की है। यह बात तय है कि वीकेंड पर यह फिल्म जोरदार कलेक्शन करेगी और किसी भी हॉलीवुड मूवी का भारत में सर्वाधिक कलेक्शन करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर सकती है। 

Show comments

Bigg Boss 20: रोहित शेट्टी ने लगाई स्काउट ओपी और लवप्रीत की क्लास, 'कंबल मसाज' पर उठाए सवाल

प्रभास और प्रशांत नील ने किया कन्फर्म, जून 2027 में शुरू होगी ‘सालार पार्ट 2’ की शूटिंग

क्या स्टोरी टीवी के शो 'प्रेमकथा' में है संजय लीला भंसाली की फिल्मों वाली फील? नायरा एम. बनर्जी ने साझा किया अनुभव

आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, पहले दिन किया इतना कलेक्शन

‘रहना है तेरे दिल में 2’ बनने की तैयारी? नितिन कक्कड़ कर सकते हैं डायरेक्ट – रिपोर्ट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख