dharma sangrah
✕

प्रेरणा अरोरा ने 'केदारनाथ' को तीन अलग कंपनियों को बेचा

सुशांत और सारा की 'केदारनाथ' अब नई मुसीबत में

Updated: शनिवार, 28 अप्रैल 2018 (14:50 IST)
सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की फिल्म 'केदारनाथ' की मुसीबत खत्म होने के नाम ही नहीं ले रही है। फिल्म की निर्माता प्रेरणा अरोरा और निर्देशक अभिषेक कपूर में हुए विवाद के कारण फिल्म अटक गई थी। बाद में समझौता हुआ और शूटिंग शुरू हुई। 
 
इस फिल्म के निर्माण का जिम्मा रॉनी स्क्रूवाला ने ले लिया और अपने नए प्रोडक्शन हाउस आरएसवीपी के तले इस फिल्म को शुरू करवाया। उन्होंने फिल्म के पुराने निर्माता भूषण और प्रेरणा को 14 करोड़ रुपये और एकता कपूर को आठ करोड़ रुपये दिए जो उन्होंने फिल्म में लगाए थे। 
 
अभिषेक और रॉनी निश्चिंत थे कि अब किसी भी तरह की बाधा नहीं आएगी, लेकिन उनके आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा जब तीन कंपनियों ने बताया कि इस फिल्म के थिएट्रिकल राइट्स उन्हें बेचे गए हैं। 
 
सूत्रों के अनुसार वासु भगनानी की पूजा एंटरटेनमेंट, गोथिक एंटरटेनमेंट और पद्मा इस्पात प्राइवेट लिमिटेड ने स्क्रूवाला को कहा कि सुशांत-सारा की फिल्म के इंडियन थिएट्रिकल राइट्स उन्हें बेचे गए हैं। उन्होंने प्रेरणा के कृअर्ज और अपने बीच साइन हुए कांट्रेक्ट की कॉपी भी दिखाई। 
 
जब यह बात अभिषेक और रॉनी को पता चली तो वे दंग रह गए। फिल्म के पुराने निर्माता भूषण कुमार और एकता कपूर को भी यह बात पता नहीं थी। 
 
भगनानी का कहना है कि वे यह जानकर आश्चर्य में पड़ गए कि रॉनी ने फिल्म को टेकओवर किया है जबकि राइट्स मेरे पास में हैं। मेरी अनुमति के बिना वे फिल्म रिलीज नहीं कर सकते हैं। उन्हें मुझे पैसे देना होंगे। 
 
अभिषेक ने प्रेरणा और उनकी कंपनी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। 

Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख