biodatamaker
✕

बॉबी देओल की फिल्म सोलजर का बनेगा रीमेक!

Updated: शनिवार, 9 जनवरी 2021 (13:08 IST)
बॉबी देओल का कमबैक शानदार रहा है। रेस 3, हाउसफुल 4 जैसी फिल्मों के अलावा आश्रम नामक उनकी वेबसीरिज भी सुपरहिट रही। 2020 में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरिज आश्रम ही रही। एक बार फिर बॉबी के करियर में उछाल आ गया है और फिल्म निर्माताओं के बीच उनकी मांग बढ़ गई है। 
 
इस बात से डैड धर्मेन्द्र और भाई सनी देओल काफी खुश हैं क्योंकि जब बॉबी के पास काम नहीं था और वे डिप्रेशन में आ गए थे और शराब के प्याले में उन्होंने अपने आपको डूबो लिया था। खुद बॉबी को एक दिन शर्मिंदगी महसूस हुई और उन्होंने फिर से करियर संवारने का फैसला किया और नतीजा सामने है। 
 
खबर है कि बॉबी की बढ़ती डिमांड को देख उनकी सुपरहिट फिल्म सोलजर के सीक्वल का प्लान बनाया जा रहा है। यह फिल्म 1998 में रिलीज हुई थी और उस वर्ष बॉक्स ऑफिस पर सर्वाधिक कलेक्शन करने वाली फिल्मों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर रही थी। 
 
सोलजर में बॉबी के अलावा प्रीति जिंटा, राखी, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, सुरेश ओबेरॉय, आशीष विद्यार्थी जैसे कलाकार थे। अब्बास-मस्तान ने अपनी चिर-परिचित शैली में थ्रिलर बनाई थी। फिल्म में संगीत अनु मलिक का था और कई गाने ‍हिट रहे थे। 
 
सू‍त्रों के अनुसार सोलजर का सीक्वल पर फिलहाल विचार चल रहा है और सभी पहलुओं पर गौर कर ही आगे बढ़ा जाएगा। बॉबी और प्रीति के अलावा कुछ नए चेहरे भी जोड़े जाएंगे। 
 

Show comments

दृश्यम द कन्क्लूजन रिव्यू: अजय देवगन की खामोशी के सामने पुलिस और कानून का चक्रव्यूह

इंटरनेशनल कॉफी डे: किसी को ब्लैक तो किसी को आईस्ड अमेरिकानो, जानिए सितारों की पसंदीदा कॉफी

नुसरत भरूचा बाली में हुईं हादसे का शिकार, अस्पताल में भर्ती

Bigg Boss 20: रीति तिवारी का मिड-वीक एविक्शन, माही विज-उदिति सिंह और यंग डीएसए ने लिया बड़ा फैसला

October 2026 Movie Release: थ्रिलर, एक्शन और हॉरर से भरपूर होगा अक्टूबर, रिलीज होंगी ये मोस्ट अवेटेड फिल्में

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख