Daily Horoscope
✕

कैसा रहा 'ब्लैकमेल' का बॉक्स ऑफिस पर पहला दिन?

Updated: शनिवार, 7 अप्रैल 2018 (12:15 IST)
ब्लैकमेल का ट्रेलर खासा पसंद किया गया था जिसके कारण उम्मीद जागी थी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत करेगी। इरफान खान जैसे कलाकार भी इसकी एक वजह था, लेकिन पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन निराशाजनक रहा। पहले दिन यह फिल्म मात्र 2.81 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर पाई। 
 
सुबह के शो में तो फिल्म की हालत बहुत खराब थी। गिने-चुने दर्शक मौजूद थे। शाम और रात के शो में दर्शकों की संख्या थोड़ी बढ़ी, जिससे कलेक्शन में थोड़ा इजाफा हुआ। 
 
फिल्म के लिए शनिवार और रविवार बेहद अहम है। इन दिनों फिल्म को अच्छा व्यवसाय करना पड़ेगा, तभी यह फिल्म टिक पाएगी। 7 अप्रैल से आईपीएल भी शुरू हो रहा है जिसका थोड़ा असर फिल्म के व्यवसाय पर पड़ सकता है। 
 
ज्यादातर फिल्म समीक्षकों ने फिल्म को पसंद किया है। दर्शकों का एक वर्ग ऐसा है जिसे फिल्म पसंद आ रही है जिसका फायदा फिल्म को मिल सकता है, लेकिन यह फायदा मेट्रो सिटीज़ और चुनिंदा मल्टीप्लेक्स को ही मिलेगा। 

Show comments

नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़के गजेंद्र चौहान, चुनाव लड़ने की दी चुनौती, बोले- मैं हराकर दिखाऊंगा

IMDb की टॉप स्ट्रीमिंग सीरीज लिस्ट में ‘स्कैम 1992’ का जलवा, हंसल मेहता और प्रतीक गांधी ने जताई खुशी

शाहरुख खान के बर्थडे से पहले सिद्धार्थ आनंद का रहस्यमयी पोस्ट, क्या 2 नवंबर को होगा बड़ा ऐलान?

जब उड़ते प्लेन में चांद देखने की जिद पर अड़ गई थीं श्रीदेवी, करवा चौथ का व्रत खोलने के लिए पायलट से कर दी थी खास डिमांड

करीना कपूर से दीपिका पादुकोण तक, ये बॉलीवुड हसीनाएं नहीं रखतीं पति के लिए करवा चौथ का व्रत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख