Daily Horoscope
✕

Bigg Boss OTT : घर से बेघर हुईं मूस जट्टाना, ये कंटेस्टेंट्स पहुंचे फिनाले में

Updated: सोमवार, 13 सितम्बर 2021 (12:19 IST)
'बिग बॉस ओटीटी' के घर में हर दिन नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो के फिनाले से महज 6 दिन पहले एक मजबूत कंटेस्टेंट बिग बॉस के घर से बाहर हो गया है। 'संडे का वार' एपिसोड में 6 कंटेस्टेंट्स में से एक और कंटेस्टेंट एलिमिनेशन का ऐलान किया गया। 

 
शो की मजबूत कंटेस्टेंट बताई जा रही मूस जट्टाना घर से बेघर हो गई हैं। शमिता शेट्टी, राकेश बापट, दिव्या अग्रवाल, प्रतीक सहजपाल और नेहा भसीन फिनाले में पहुंच चुके हैं। 
 
जनता के वोट्स के लिहाज से नेहा भसीन और मूस जट्टाना बॉटम 2 में शामिल थीं। दोनों में से कोई एक फिनाले वीक में जाता और ये फैसला करण ने सीजन के बाकी कंटेस्टेंट्स पर छोड़ दिया। 4 कंटेस्टेंट्स ने नेहा और मूस को बराबर यानी कि 2-2 वोट दिए। राकेश ने नेहा को वोट दिया और इसके साथ ही मूस का सफर खत्म हो गया। 
 
बिग बॉस के घर से बेघर होने के बाद मूस जट्टाना ने सोशल मीडिया पर रिएक्ट किया है। उन्हें अपने इविक्शन पर विश्वास नहीं हो रहा है। 'बिग बॉस ओटीटी' का फिनाले 18 सितंबर को है। फिनाले में अब टॉप-5 कंटेस्टेंट्स की एंट्री हो चुकी है।
 
मूस जट्टाना का असली नाम मुस्कान जट्टाना हैं। वह पॉपुलर सोशल मीडिया ऑस्ट्रेलियन-पंजाबी इंफ्लुएंसर हैं। उनका नाम कई विवादों से जुड़ा हुआ है।
 

Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख