Daily Horoscope
✕

Bigg Boss OTT 3 में हुआ पहला एलिमिनेशन, नीरज गोयत हुए बेघर

Updated: बुधवार, 26 जून 2024 (16:23 IST)
Bigg Boss OTT 3 Elimination: रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' के घर में पहले ही दिन से घमासान मचा हुआ है। घरवाले कभी राशन के लिए झगड़ रहे हैं तो कभी किचन में फैली गंदगी की वजह से। वहीं बिग बॉस ने पहले ही हफ्ते में सभी घरवालों को नॉमिनेशन टास्क भी दे ‍दिया। 
 
6 कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट किया गया था। इसके बाद जनता के फैसले पर घर से बेघर होने के लिए दो नाम नॉनिमेट किए गए। इनमें शिवानी कुमारी और नीरज गोयत का नाम था। वहीं अब शो का पहला एलिमिनेशन हो गया है। नीरज गोयत को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

ALSO READ: Bigg Boss OTT 3 : मुनीषा खटवानी और पॉलोमी दास ने शिवानी कुमारी को किया और अधिक परिपक्व बनने के लिए प्रेरित
 
बिग बॉस के इतिहास में पहली बार शो के पहले हफ्ते में मिड वीक इविक्शन हुआ और एक कंटेस्टेंट बाहर हो गया है। शिवानी कुमारी और नीरज गोयत, जिन्हें जनता की एजेंट सना सुल्तान ने नॉमिनेशन में डाला था। अब उम्मीद तो यही थी कि इस बार कोई नहीं जाएगा क्योंकि घरवालों को अभी ज्यादा समय नहीं मिला है।
 
द खबरी ने एक्स पर दावा किया कि कि नीरज गोयत का इविक्शन हो गया है और ये सब घरवालों के वोट्स के आधार पर हुआ है। घरवालों ने शिवानी कुमारी को सेफ किया है और नीरज गोयत को बाहर करने का फैसला किया है। बिग बॉस ने दोनों कंटेस्टेंट्स की वोटिंग लाइन्स खोली थी, लेकिन इसके बावजूद घरवालों के वोट्स के आधार पर इविक्शन किया गया है।
 
कौन हैं नीरज गोयत 
नीरज गोयत हरियाणा के करनाल जिले के रहने वाले हैं। वह पेशे से एक प्रो-बॉक्सर हैं। नीरज ने डब्लूबीसी एशिया खिताब अपने नाम ‍किया है। वह बॉक्सिंग से जुड़ी रील्स शेयर करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर नीरज की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

ब्लैक साड़ी में रकुल प्रीत सिंह ने गिराई बिजली, कॉरसेट ब्लाउज और कातिलाना अदाओं ने जीता दिल

बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' का महा-तांडव: दूसरे हफ्ते में 200 करोड़ पार कर रचा इतिहास, 'धुरंधर 2' के क्लब में मारी धमाकेदार एंट्री!

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख