Daily Horoscope
✕

Bigg Boss 18 : नंबर 1 रैंकिंग पाने के लिए भिड़ेंगे घरवाले, शहजादा धामी और रजत दलाल की हुई बहस

Updated: बुधवार, 23 अक्टूबर 2024 (16:55 IST)
सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' में पहले दिन से ही खूब धमाल देखने को मिल रहा है। वहीं अब शो में नॉमिनेशन के बाद रैंकिंग की प्रक्रिया होने वाली है। इस टास्क में घरवालों को ही एक-दूसरे को रैंक करना है। हर कोई नंबर वन रैंकिंग पाने के लिए लगा हुआ है। 
 
हाल ही में मेकर्स ने एक प्रोमो शेयर किया है। इस प्रोमो में बिग बॉस घरवालों को एक टास्क देते हैं। सभी को योगदान के हिसाब से एक दूसरे की रैंकिंग करना है। इस दौरान घर में खूब हंगामा मचता दिख रहा है। प्रोमो में बिग बॉस घरवालों से कहते हैं कि वे अपनी पसंद के अनुसार बताएं कि वह किसे नंबर 1 की रैंकिंग देना चाहते हैं।
 
इसके बाद करण वीर मेहरा और विवियन डीसेना दोनों ही अपने आप को नंबर 1 का दावेदार बताते है। दोनों को लगता है कि वह इस पोजिशन को डिजर्व करते हैं। तभी चाहत कहती हैं कि उनके अनुसार, दोनों ही इस पोजिशन के लायक नहीं है।
 
वहीं नंबर 1 रैंकिंग के लिए रजत दलाल और शहजादा धामी भिड़ जाते हैं। शहजादा कहते हैं कि उन्हें किसी के स्टैंप की जरूरत नहीं है। वह नंबर 1 हैं, तो हैं। अगर किसी में दम है, तो वह उन्हें रोक कर दिखाए। इतना सुनने के बाद रजत अपना आपा खो देते हैं। वह कहते हैं, 'ऐसा कोई बाहर होता, तो पहले थप्पड़ मारता, फिर सेंटेंस बोलता और फिर थप्पड़ मारता। तू बोल तेरे को भी बताता हूं।'
 
बता दें कि इस हफ्ते नॉमिनेशन के घेरे में विवियन डीसेना, मुस्कान बामने, नायरा बनर्जी, अविनाश मिश्रा और रजत दलाल का नाम शामिल है। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

ये प्रेम मोल लिया मूवी प्रिव्यू: 4 साल बाद सूरज बड़जात्या की रोमांटिक ड्रामा में वापसी, जानें स्टार कास्ट और कहानी

शरवरी के देसी लुक ने उड़ाए होश, मल्टीकलर लहंगे और बैकलेस चोली में फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर

'रामायण' पर भड़के महाभारत के 'कृष्ण' नीतीश भारद्वाज, बोले- रावण को बना दिया हीरो, सरकार करे फंडिंग की जांच

राजकुमार हिरानी के जन्मदिन पर जानिए क्यों हैं वो बॉलीवुड के सबसे खास कहानीकार, इन 5 खूबियों ने बनाया उन्हें दर्शकों का चहेता

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख