Hanuman Chalisa
✕

बिग बॉस 14 : रूबीना दिलाइक ने दिखाई दिलेरी, भिड़ ली सलमान खान से

Updated: सोमवार, 19 अक्टूबर 2020 (14:04 IST)
बिग बॉस 14 को प्रसारित होते हुए दो सप्ताह से भी ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन अभी तक यह शो रंग नहीं पकड़ पाया है। कुछ कंटेंटस्टेंट बेहद कमजोर साबित हुए हैं जो न मनोरंजन कर रहे हैं और न वो मसाला दे पा रहे हैं जिसके लिए यह शो जाना जाता है। रूबीना दिलाइक पिछले कुछ दिनों में उभर कर सामने आई हैं। भले ही वे किसी मुद्दे पर सही हो या गलत, लेकिन अपनी बाद दिलेरी से रखती हैं और उसे सही साबित करने की कोशिश भी करती हैं। 


 
बिग बॉस ने एक टास्क रूबीना और निक्की तंबोली को दिया, जिसमें सभी फ्रेशर्स को बताना था कि इन दोनों के दिमाग में कितना कचरा है। यह नाम रूबीना को पसंद ही नहीं आया, बल्कि अपमानजनक भी लगा। उन्होंने इसमें हिस्सा लेने से इंकार कर दिया। शायद वे 'कचरा' शब्द को ठीक से समझ नहीं पाई। दरअसल दिमाग में गलतहफमी, कन्फ्यूजन, जैसी बातों को लेकर बात करना थी, लेकिन रूबीना कुछ और ही समझ गई। 
 
रूबीना के टास्क न करने से शो के होस्ट सलमान खान बेहद खफा हो गए। उन्होंने रूबीना की क्लास ले डाली। सलमान के स्टारडम और प्रभाव से रूबीना बिलकुल भी नहीं घबराईं। वे भी सलमान से भिड़ लीं। अपना पाइंट ऑफ व्यू उन्होंने रखा। उन्होंने आवाज भी ऊंची की जिस पर सलमान ने उन्हें टोका और कहा कि मैं भी आवाज ऊंची कर सकता हूं। 


 
सलमान और रूबीना का वाद-विवाद लंबा चला, हालांकि आखिर में सलमान अपनी बात रूबीना से मनवाने में सफल रहे। रूबीना ने भी गलती मानी और वो टास्क पूरा किया जो उन्होंने अधूरा छोड़ा था। 
 
जिस तरह से रूबीना ने सलमान से भिड़ने में दिलेरी दिखाई उनके फैंस बहुत खुश हैं। यह बात उनके लिए सकारात्मक भी साबित हुई है। शो देख रहे दर्शकों को वे निडर लगीं और ऐसी कंटेंस्टेंट के रूप में उभरी जो अपनी बात रखने से घबराता नहीं है। 

Show comments

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख