Daily Horoscope
✕

Bigg Boss 14 : निक्की तंबोली की बढ़ती बदतमीजियों पर भड़के सलमान खान, बोले- भाड़ में जाओ...

Updated: शनिवार, 30 जनवरी 2021 (12:31 IST)
'बिग बॉस 14' के वीकेंड का वार में सलमान खान एक बार फिर से निक्की तंबोली की जमकर क्लास लगाने वाले हैं। वायरल हो रहे प्रोमो में सलमान खान निक्की पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। इस बार तो सलमान ने निक्की से कहा कि उन्हें उनसे बात करने का भी मन नहीं कर रहा है।

 
सलमान खान निक्की तंबोली की बढ़ती बदतमीजियों की क्लास लेते वक्त उन्हें 'तू' कहकर बुलाते हैं और फिर आप कहने लगते हैं। सलमान कहते हैं कि कैसे मैं आपको आप कहकर बुला रहा हूं। घर में जिस तरह आप बर्ताव कर रही हैं उसके बाद भी मैं आपको आप कह रहा हूं।
 
सलमान खान ने कहा, एक बार समझाया, दूसरी बार समझाया, तीसरी बार जाओ… भाड़ में जाओ। वहीं जब सलमान से अभिनव कहते हैं कि राखी अपनी हदें पार कर रही हैं और उसमें रुबीना भी उनका साथ देती हैं। तो ये सुनकर सलमान रुबीना और अभिनव पर अपना गुस्सा निकालते हैं औऱ कहते हैं कि ये सब से सबसे अधिक फायदा किसी औऱ को नहीं बल्कि अभिनव को हो रहा है।
 
बता दें कि बीते हफ्ते राखी सावंत ने रुबीना के पति अभिनव शुक्ला पर घर में जमकर डोरे डाले। मगर इससे अभिनव शुक्ला बुरी तरह से परेशान होते दिखे। अभिनव शुक्ला ने राखी सावंत से कन्नी भी काटने की कोशिश की मगर वो लगातार उनके पीछे पड़ती ही दिखीं। 
 

Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख