Hanuman Chalisa
✕

Bigg Boss 14 : एक साथ दो लड़कों को डेट करती थीं पवित्रा पूनिया, दोनों को बुलाती थीं इस नाम से

Updated: गुरुवार, 8 अक्टूबर 2020 (16:44 IST)
टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के हर सीजन में कोई ना कोई कंटेस्टेंट अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहता है। बिग बॉस के 14वें सीजन में सीरियल 'नागिन 3' फेम एक्ट्रेस पवित्रा पूनिया सुर्खियों में हैं। पवित्रा ने एक्स-ब्वॉयफ्रेंड पारस छाबड़ा को लाइफ की सबसे बड़ी गलती बताया था। 

 
इस पर पारस ने पलटवार किया था औ कहा था कि जब वो उन्हें डेट कर रही थीं तो उसी टाइम वह दो और लोगों के साथ रिलेशनशिप में थीं। ऐसे में अब बिग बॉस 14 का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है कि इसमें पवित्रा बता रही हैं कि किसी वक्त पर उनके दो-दो बॉयफ्रेंड थे। 
 
साथ ही पवित्रा पूनिया बता रही हैं कि उन दोनों को कैसे संभालती थीं। इसमें पवित्रा पूनिया निशांत सिंह मलकानी, सारा गुरपाल और राहुल वैद्य से बात कर रही होती हैं।
 
पवित्रा कहती हैं कि 'बहुत पहले की बात है, मेरे दो बॉयफ्रेंड थे। इसके बाद पवित्रा अपने कानों को हाथों से कवर करते हुए कहती हैं कि 'मैं दोनों को ऐसे रखती थी।' इससे वह इशारा कर रही थीं कि उन दोनों को आपस में भी नहीं पता था कि वो दोनों एक ही लड़की को डेट कर रहे हैं।
 
जब राहुल वैद्य ने पवित्रा से पूछा कि क्या कभी ऐसा नहीं हुआ कि उन्होंने दोनों के नाम एक्सचेंज कर दिए हों। मतलब पहले का नाम दूसरे को और दूसरे का नाम पहले को। इस पर पवित्रा ने बताया कि वह दोनों को 'बेबी' कहकर बुलाती थीं ताकि कोई कन्फ्यूजन ना हो। इस पूरे वाकये पर सभी लोग ठहाके लगाकर हंसते हैं। 
 
बता दें कि हाल ही दिए एक इंटरव्यू में पवित्रा ने पारस को अपनी गलती बताया था और यहां तक कि कहा था कि अगर उनमें जरा सी भी सेल्फ रिस्पेक्ट और सेंस बाकी होगी तो वह उनके सामने 'बिग बॉस 14' में नहीं आएंगे। इस पर पारस छाबड़ा ने भी पवित्रा पूनिया की पर्सनल लाइफ को लेकर खुलासा कर दिया था। 
 

Show comments

नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़के गजेंद्र चौहान, चुनाव लड़ने की दी चुनौती, बोले- मैं हराकर दिखाऊंगा

IMDb की टॉप स्ट्रीमिंग सीरीज लिस्ट में ‘स्कैम 1992’ का जलवा, हंसल मेहता और प्रतीक गांधी ने जताई खुशी

शाहरुख खान के बर्थडे से पहले सिद्धार्थ आनंद का रहस्यमयी पोस्ट, क्या 2 नवंबर को होगा बड़ा ऐलान?

जब उड़ते प्लेन में चांद देखने की जिद पर अड़ गई थीं श्रीदेवी, करवा चौथ का व्रत खोलने के लिए पायलट से कर दी थी खास डिमांड

करीना कपूर से दीपिका पादुकोण तक, ये बॉलीवुड हसीनाएं नहीं रखतीं पति के लिए करवा चौथ का व्रत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख