1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bigg boss 14 jasmin bhasin entering the show will support aly goni quartien

Bigg Boss 14 : एली गोनी को सपोर्ट करने घर में आएंगी जैस्मिन भसीन, हुईं क्वारंटीन!

Bigg Boss 14
'बिग बॉस 14' का फिनाले अब कुछ दिन दूर है। वहीं अब घर में जल्द ही फैमिली वीक शुरू होने वाला है। ऐसे में 'बिग बॉस 14' के फैंस इस बात को लेकर एक्साइटमेंट है कि आखिर इस दौरान घर में किस-किस की एंट्री होगी? हाल ही में खबरें आई थी कि घर में जैस्मिन भसीन अली गोनी को सपोर्ट करने आएंगी।
बीते दिनों जैस्मिन भसीन वेकेशन पर निकल गई थीं, जिसके बाद माना जा रहा था कि वो बिग बॉस 14 के घर में नहीं ही आएंगी। अब ताजा खबरों की मानें तो जैस्मिन भसीन इस शो में आने के लिए बेताब हैं और वो अपने वेकेशन से भी लौट आई हैं।
 
द खबरी ने अपने ट्विटर हैंडल से जानकारी दी है कि जैस्मिन भसीन इस समय क्वारंटीन हो चुकी हैं और इस वीकेंड तक वो 'बिग बॉस 14' के घर में एंट्री ले सकती हैं। शो के मेकर्स कोरोना गाइडलाइन्स के हर नियम का पालन कर रहे हैं। शो में आने वाले हर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट को पहले क्वारंटाइन ही किया गया था। ऐसे में जैस्मिन भसीन के अलावा बाकी कनेक्शन्स को भी शो में एंट्री देने से पहले क्वारंटीन किया जाएगा। 
 
वहीं खबरें आ रही है कि राखी सावंत को सपोर्ट करने घर के अंदर रितेश के बजाय विंदू दारा सिंह आएंगे। बताया जा रहा है कि रितेश नाम का कोई है ही नहीं, वहीं उनकी मां भी बीमार है, ऐसे में अब विंदू दारा सिंह को उनके कनेक्शन के तौर पर अप्रोच किया गया है। विंदू दारा सिंह बिग बॉस सीजन 3 के विनर रह चुके हैं।
 
अगला लेख
मेरी शादी के time कहां थे : मजेदार जोक