गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. bigg boss 13 contestant hindustani bhau wife files a police complaint in mumbai
Written By
Last Updated : सोमवार, 25 नवंबर 2019 (12:25 IST)

Bigg Boss 13 : हिंदुस्तानी भाऊ की पत्नी अश्विनी ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत, जानिए क्या है मामला

Bigg Boss 13 : हिंदुस्तानी भाऊ की पत्नी अश्विनी ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत, जानिए क्या है मामला | bigg boss 13 contestant hindustani bhau wife files a police complaint in mumbai
सलमान खान का विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' इन दिनों छाया हुआ है। बिग बॉस के घर में हर दिन एक नया विवाद देखने को मिलता है। वही वाइल्ड कार्ड एंट्री यूट्यूब सेंसेशन हिंदुस्तानी भाऊ (विकास पाठक) भी काफी छाए हुए है।

 
हिंदुस्तानी भाऊ का मजेदार अंदाज फैंस को खासा पसंद आ रहा है। सलमान खान भी भाऊ के मजेदार अंदाज की काफी तारीफ करते दिखते हैं। घर में जहां वो काफी मस्‍ती करते दिख रहे हैं, वहीं घर के बाहर उनकी पत्‍नी अश्विनी पाठक परेशान हो गई हैं। अश्विनी इतना परेशान है कि उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। 
 
अश्विनी ने सोशल मीडिया पर उनके परिवार के बारे में दिए जा रहे गलत बयानों को लेकर खार पुलिस स्टेशन में एक लिखित शिकायत दर्ज की है। 24 नवंबर को लिखे गए एक लेटर में भाऊ की पत्नी अश्विनी ने लिखा है 'हिंदुस्तानी भाऊ के खिलाफ कई गलत और फेक संदेश, बयानों के वीडियो बनाए गए हैं। कुछ लोग खुद को हमारे परिवार के सदस्यों के रूप में बता रहे हैं।
 
वे खुद को भाऊ के भाई, चाचा के रूप में जाहिर कर रहे हैं, उनमें से कोई हमारी फैमिली से ताल्लुक नहीं रखता है। हमारे परिवार में मेरी सास, मेरा बेटा, मेरी मां, पिता, हिंदुस्तानी भाऊ का भतीजा संदेश के अलावा कोई और नहीं है।

उन्होंने कहा, यह लेटर यह बताने के लिए है कि किसी भी बाहरी व्यक्ति द्वारा किसी दुराचार या दुरुपयोग के मामले में, हम किसी तरह से जिम्मेदार नहीं हैं।
 
साथ ही अश्विनी ने मीडिया से भी इस बारे में गुहार की है वे नकली रिश्तेदारों के इंटरव्यू नहीं लें और विकास पाठक के खिलाफ गलत वीडियो और संदेश अपलोड नहीं करें।