Daily Horoscope
✕

ओटीटी छोड़ फिर सिनेमाघरों की तरफ चली भूल चूक माफ, इस दिन होगी रिलीज

Updated: गुरुवार, 15 मई 2025 (16:28 IST)
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म 'भूल चूक माफ' मुश्किलों में घिरी हुई है। यह फिल्म 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। लेकिन भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए मेकर्स ने इसे सीधे ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला किया था।
 
'भूल चूक माफ' 16 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होने वाली थी। इसके बाद पीवीआर सिनेमा ने दिनेश विजान के प्रोडक्शन हाउस 'मैडॉक फिल्म्स' पर 60 करोड़ रुपए का मुकदमा दायर कर दिया था। उनका कहना था कि फिल्म के अचानक रद्द किए जाने के कारण उन्हें आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचा है। 
पीवीआर ने प्रोडक्शन हाउस के खिलाफ फिल्म की ओटीटी रिलीज पर रोक लगाने केलिए केस भी दर्ज करवाया था। इसके बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने प्रोडक्शन हाउस मैडॉक फिल्म्स की इस मूवी की ओटीटी रिलीज पर रोक लगा दी। वहीं अब यह फिल्म दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 
 
इस मामले में पीवीआर आईनॉक्स ने 60 करोड़ रुपए हर्जाने की अपनी मांग वापस ले ली है। राजकुमार राव की फिल्म अब 23 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मैडॉक फिल्म्स 15 मई से अपना मार्केटिंग अभियान फिर से शुरू करने की योजना बना रही है।
 
बताया जा रहा है कि कोर्ट के निर्देश के अनुसार राजकुमार राव की यह फिल्म सिर्फ दो हफ्ते बाद ही 6 जून 2025 को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। ऐसे में पीवीआर आईनॉक्स को सिनेमाघरों में इस फिल्म से कमाई करने के सिर्फ दो हफ्ते मिले हैं। 

लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख