dharma sangrah
✕

करियर के शुरुआती दौर में रवि किशन ने किया कास्टिंग काउच का खुलासा, बोले- मेरा फायदा उठाना चाहा

Updated: शनिवार, 28 दिसंबर 2024 (12:16 IST)
रवि किशन भोजपुरी से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक जाना-माना चेहरा है। वह 450 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुके हैं। रवि किशन का फिल्मी करियर काफी शानदार रहा है। लेकिन एक समय ऐसा था जब उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। 
 
 
हाल ही में रवि किशन ने करियर के शुरुआती दिनों में अपने साथ हुए कास्टिंग काउच के बारे में बताया है। दौरान रवि किशन ने बताया कि वे बिहार में अपना गांव छोड़कर किशोरावस्था में मुंबई चले आए थे, जहां उन्हें काम की सख्त ज़रूरत थी क्योंकि उन्होंने युवावस्था में अकल्पनीय गरीबी देखी थी। 
 
जब इंटरव्यू के दौरान रवि किशन से पूछा गया कि क्या यह सच है कि मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में पुरुष भी यौन शोषण के शिकार होते हैं। इस पर रवि किशन ने कहा, जब आप युवा और अच्छे दिखते हैं, जब आप फिट होते हैं लेकिन आपके पास पैसे नहीं होते हैं, तो कुछ लोग आपका फ़ायदा उठाने की कोशिश करते हैं। यह सिर्फ फिल्मों में ही नहीं, कई क्षेत्रों में होता है। वे अपना हाथ आजमाते हैं और उम्मीद करते हैं कि यह कामयाब हो जाए। 
 
रवि किशन ने कहा, मैंने अपनी युवावस्था में ऐसे कई हमलों का सामना किया है। मैं दुबला-पतला था, मेरे बाल लंबे थे, मैं कान में बाली पहनता था। मैं सभी को बताना चाहता हूं कि सफलता के लिए कोई शॉर्टकट नहीं है। मैं ऐसे कई लोगों को जानता हूं जिन्होंने ऐसे शॉर्टकट लेने की कोशिश की है, और उन्हें इसका बहुत पछतावा हुआ है। वे नशे की लत में फंस गए हैं, या उन्होंने अपनी जान ले ली है। 
 
उन्होंने कहा, मैंने किसी को शॉर्टकट तरीके से स्टार बनते नहीं देखा। अपने समय का इंतज़ार करो, धैर्य रखो। मैं खुद से कहता था कि एक दिन मेरे लिए सूरज उगेगा। 90 के दशक में मेरे सभी दोस्त, अक्षय कुमार और अजय देवगन, वे सुपरस्टार बन गए। लेकिन मैंने अपने समय का इंतजार किया। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख