Daily Horoscope
✕

कॉमेडियन भारती सिंह क्या मां बनने वाली हैं?

Updated: सोमवार, 6 मई 2019 (19:00 IST)
छोटे परदे की कॉमेडी क्वीन कही जाने वाली भारती सिंह को दर्शक बेहद पसंद करते हैं। इसलिए वे ज्यादातर शो में अपनी उपस्थिति दर्ज कराती रहती हैं। 
 
भारती की कॉमेडी को कई लोग पसंद करते हैं। इन दिनों वे 'खतरा खतरा खतरा' शो में नजर आ रही हैं। अब तो वे प्रोड्यूसर भी बन गई हैं और इस शो के प्रोड्यूसर उनके पति हर्ष लिंबाचिया ही हैं। 
 

इस शो के सेट पर अचानक भारती सिंह की तबियत खराब हो गई। अब इस बात के लोगों ने अपने-अपने अर्थ निकाल लिए। खबर फैल गई कि भारती मां बनने वाली हैं। बधाइयों के तांते लगने लगे। सोशल मीडिया पर बधाई के मैसेज आने लगे। 
 
मैसेजेस की बाढ़ को रोकने के लिए भारती खुद मैदान में कूदीं और उन्होंने कहा कि इन खबरों में कोई दम नहीं है। वे प्रेग्नेंट नहीं है। मेरा वजन ज्यादा है तो लोग भी बात बनाने लगते हैं। 

गैस्ट्रिक प्रॉब्लम की वजह से तबियत खराब हो गई थी और लोगों ने मुझे इसका कुछ और ही मलतब निकाल लिया। फिलहाल तो हर्ष और मैं इतने ज्यादा व्यस्त हैं कि बच्चे के बारे में सोचने की भी फुर्सत नहीं है। 
 
बातों ही बातों में भारती ने यह भी खुलासा कर दिया कि वे कब अपना परिवार बढ़ाएंगी। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि वे इस साल के आखिर में बेबी प्लानिंग करेंगी। 

Show comments

'रामायण' को लेकर दुनियाभर में बढ़ा उत्साह, ग्लोबल क्रिएटर फ्रांसिस डॉमिनिक ने भारतीय महाकाव्य को बताया गॉडजिला माइनस वन से बेहतर

अमित साध EXCLUSIVE: 'प्रताप' में एक पुलिस अफसर की कहानी नहीं, इंसान के भीतर चल रही जंग दिखाई देगी

'रामायण: पार्ट 1' को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, बिना कट के मिला U सर्टिफिकेट, जानें कितना होगा रनटाइम

संजय गुप्ता के निधन से संजय दत्त को लगा गहरा सदमा, बोले- तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी

रणबीर कपूर ने पहले ठुकरा दिया था भगवान राम बनने का ऑफर, फिर क्यों बदली अपनी जिंदगी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख