suvichar
✕

इस तरह लंबे समय तक स्टारडम बरकरार रखेंगे सलमान खान

Updated: सोमवार, 27 मई 2019 (11:57 IST)
जब भी बॉलीवुड के किसी सुपरस्टार की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होती है तो ये कहा जाने लगता है कि अब उनका दौर खत्म हो गया है। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में एक खास जगह बना पाना सबके बस की बात नहीं है, लेकिन कुछ सितारे ऐसे भी हैं जो इंडस्ट्री में लंबे वक्त से सक्रिय हैं और उनका स्टारडम भी लंबे वक्त से कायम है।


अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान और अक्षय कुमार इस लिस्ट में शामिल हैं। बॉलीवुड के तीनों सुपरस्टार खान्स की बात करें तो उनकी पिछली कुछ फिल्मों ने फैंस को निराश किया है। जिसके बाद सवाल उठने लगे थे कि क्या उनका स्टारडम कम हो गया है?
 
हाल ही में आमिर खान ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उनका स्टारडम आने वाले सालों में ऐसा नहीं रहेगा। मगर वो इसके लिए पहले से तैयार हैं। अब सलमान खान से अपनी अपकमिंग फिल्म भारत के प्रमोशन के दौरान जब यही सवाल पूछा गया तो उनका जवाब बेहद रोचक था।

सलमान से पूछा गया कि क्या वे उस समय के लिए तैयार हैं जब उनकी फिल्में अच्छा बिजनेस करना बंद कर देंगी। जवाब में सलमान ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि वे अपने स्टारडम को अभी कम से कम 30 से 35 सालों के लिए बनाए रख सकते हैं।
 
सलमान से जब नई जनरेशन की ऑडिएंस के बारे में पूछा गया जो स्टारडम की तुलना में अच्छा कंटेंट पसंद करती है तो इस पर उन्होंने ने कहा, एक वक्त के बाद स्टारडम फीका पड़ ही जाता है। स्टारडम को लंबे समय तक बरकरार रख पाना एक बेहद मुश्किल काम है। मुझे लगता है मैं, शाहरुख खान, आमिर खान और अक्षय कुमार ही सिर्फ ऐसे हैं जिन्होंने इतने लंबे समय तक इसे बरकरार रखा है।
 
सलमान खान की फिल्म 'भारत' इस साल ईद के मौके पर 5 जून को रिलीज होने जा रही हैं। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान खान के अलावा कैटरीना कैफ तब्बू, जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी, नोरा फतेही और सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार नजर आएंगे।

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख