kundali milan
✕

विद्या बालन की 'बेगम जान' पर सेंसर ने लगाए 11 कट्स

Updated: बुधवार, 4 जनवरी 2017 (13:58 IST)
विद्या बालन की पिछली रिलीज कहानी 2 बॉक्स ऑफिस पर असफल रही। अच्‍छी फिल्म होने के बावजूद फिल्म पर्याप्त दर्शक नहीं जुटा पाई। इस असफलता को भूला कर विद्या की नजर अब अपनी अगली रिलीज होने वाली फिल्म 'बेगम जान' पर है। यह फिल्म पहले जनवरी में प्रदर्शित होने वाली थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर 'दंगल' के जोर को देखते हुए फिल्म की रिलीज को मार्च तक टाल दिया गया है। 


 
यह एक वेश्यालय की कहानी है जिसकी मालकिन के किरदार में विद्या बालन है। फिल्म का कंटेंट बोल्ड है इसलिए इसी तरह के संवाद और दृश्य भी फिल्म में हैं। सेंसर ने फिल्म को 'ए' सर्टिफिकेट दिया है, यानी कि उम्र में 18 वर्ष से ज्यादा के लोग ही फिल्म देख पाएंगे। 
 
'केवल वयस्कों के लिए' का सर्टिफिकेट देने के बावजूद सेंसर ने फिल्म पर 11 कट्स लगाए हैं। फिल्म के निर्माता महेश और मुकेश भट्ट ने ये कट्स मंजूर कर लिए हैं और वे ट्रिब्यूनल में जाने की नहीं सोच रहे हैं। ये 11 कट्स फिल्म के संवाद और अपशब्दों पर लगाए गए हैं। 
 
बेगम जान फिल्म में आशा भोसले ने भी एक गाना गया है जिसे विद्या पर फिल्माया गया है। फिल्म में संगीत अनु मलिक का है। इस फिल्म की शूटिंग पंजाब, दिल्ली, और झारखंड में हुई है। 
 
फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, गौहर खान और पल्लवी शारदा की भी मुख्य भूमिकाएं हैं। फिल्म का निर्देशन श्रीजित मुखर्जी ने किया है। 
Show comments

दो लड़के, एक दिल और ढेर सारी मुश्किल! 'कॉल मी बे' सीजन 2 के पोस्टर में दिखा बे का रोमांटिक लेकिन उलझा हुआ लव ट्राइएंगल

बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी ने लव गिल को लेकर खोले चौंकाने वाले राज, सिर मुंडवाने की बताई वजह

रामायण में माता सीता के योद्धा रूप पर छिड़ी बहस, अमीश त्रिपाठी ने 'अद्भुत रामायण' का हवाला देकर आलोचकों को दिया करारा जवाब

सुबह 6 बजे भजन बजाकर अक्षय ने तोड़ी ट्विंकल की नींद, अनूप जलोटा का नाम लेकर पत्नी ने ली चुटकी

आयुष्मान खुराना बोले- 'सेहरा पहनते ही बन गया था राजश्री का प्रेम', शादी, प्यार और पितृसत्ता पर खुलकर रखी राय

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख