kundali milan
✕

दंगल का बॉक्स ऑफिस पर 12वां दिन

Updated: बुधवार, 4 जनवरी 2017 (12:54 IST)
आमिर खान की फिल्म 'दंगल' ने बॉक्स ऑफिस पर कई कीर्तिमान ध्वस्त किए हैं और वर्ष 2016 की सबसे बड़ी हिट बनने की ओर अग्रसर है। फिल्म ने 12 वें दिन 10.46 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 12 दिनों में यह फिल्म अब तक 295.14 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। 


 
13 वें दिन यह 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर 300 करोड़ क्लब की चौथी फिल्म बन जाएगी। पीके, बजरंगी भाईजान और सुल्तान के बाद यह चौथी फिल्म होगी। साथ ही सुल्तान के लाइफ टाइम कलेक्शन को भी फिल्म पार कर 2016 की नंबर वन फिल्म बन जाएगी। 
 
इस बात की भी पूरी संभावना है कि 'पीके' के लाइफ टाइम कलेक्शन से भी आगे निकल कर यह हिंदी फिल्म इतिहास की सर्वाधिक कलेक्शन करने वाली फिल्म बन जाएगी। 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाएगी या नहीं? यह सवाल बहुत अहम है। थोड़ा कठिन जरूर प्रतीत हो रहा है, लेकिन असंभव नहीं है। 
 
भारत के बाहर भी फिल्म ने बेहतरीन प्रदर्शन का सिलसिला जारी रखा है। 2 जनवरी तक यह फिल्म विदेश से 154.81 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। लंबे समय बाद बॉक्स ऑफिस पर रौनक लौटी है और जहां भी 'दंगल' रिलीज हुई है इसने सफलता के झंडे गाड़े हैं। 
 
Show comments

लाइव परफॉर्मेंस के दौरान 'धुरंधर' की सिंगर रेबल के चेहरे से टकराया ड्रोन, वायरल हुआ वीडियो

ये प्रेम मोल लिया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: सूरज बड़जात्या की फिल्म ने पहले दिन की धीमी शुरुआत

दिलजीत दोसांझ के मुंबई कॉन्सर्ट में सान्या मल्होत्रा का जलवा, करिश्मा-दिशा और तृप्ति भी पहुंचीं

शाहरुख खान-करीना कपूर ने डांस फ्लोर पर लगाई आग, 'किंग' का नया गाना 'डैडी कूल' रिलीज

‘गनमास्टर जी 9’ रिव्यू: गोलियां, गैंगस्टर और बदले का वही पुराना तमाशा

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख