sundarkand
✕

'आर्या' के लिए सुष्मिता सेन नहीं यह एक्ट्रेस थी पहली पसंद

Updated: रविवार, 17 जुलाई 2022 (18:00 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्‍मिता सेन ने वेब सीरीज 'आर्या' से धमाकेदार वापसी की थी। इस सीरीज में सुष्‍मिता सेन आर्या सरीन का किरदार निभाकर जमकर तारीफ बटोरी थीं। अब तक इस सीरीज के 2 सीजन आ चुके हैं और जल्द ही तीसरा सीजन भी आने वाला है। 

 
लेकिन क्या आप जानते हैं 'आर्या' के लिए सुष्‍मिता सेन से पहले किसी और एक्ट्रेस को अप्रोच किया गया था। इस सीरीज के लिए मेकर्स की पहली पसंद काजोल थीं। एक इंटरव्यू के दौरान काजोल ने इस बात का खुलासा किया है। 
 
काजोल ने कहा, मुझे स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई, लेकिन कुछ पर्सनल मुश्किलों की वजह से वह इस पर काम नहीं कर पाई। उस वक्त डेट इसूज भी थे, इसके अलावा और भी कारण थे जिसकी वजह से उन्होंने इस वेब सीरिज में काम करने से मना कर दिया। 
 
बता दें की इस सीरीज के जरिए सुष्मिता सेन ने कई सालों बाद मनोरंजन जगत में धमाकेदार वापसी की है। हाल ही में इस सीरीज के तीसरे सीजन की घोषणा हुई है। सीरीज के निर्माता और निर्देशक राम माधवानी है। 
 
आर्या वेब सीरीज एक मजबूत मां की कहानी दिखाती है। एक ऐसी मां जो अपने पति की मौत के बाद अपने बच्चों की रक्षा के लिए अपराधियों की दुनिया से लड़ती है। पिछले सीजन की कहानी में एक पत्नी और एक मां के संघर्ष की कहानी दिखाई थी, जो बुरे से बुरे हालात में भी डटकर खड़ी है। इस बार आर्या सरीन और भी तेज, मजबूत व उग्र हो गई है।
 

Show comments

सौरव गांगुली की बायोपिक 'दादा' के पोस्टर पर हुआ था बवाल, अब राजकुमार राव ने तोड़ी चुप्पी, बोले- टीम को मिली सीख

वजन पर उठे सवाल तो छलका कैटरीना कैफ का दर्द, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर कह दी बड़ी बात

ट्रांसपेरेंट ड्रेस में पूनम पांडे ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, बोल्ड अदाओं से ढाया कहर

माधुरी दीक्षित के शो में होने वाली थी नाना पाटेकर की एंट्री, अब सोनाली बेंद्रे बनेंगी पहली मेहमान

39 साल बाद फिर साथ आए राम-सीता, फिल्म 'नोटिस' में साथ दिखेंगे अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख