Daily Horoscope
✕

दुबई फिल्म महोत्सव में होगा आदित्य चोपड़ा की ‘बेफिक्रे’ का प्रीमियर

Updated: सोमवार, 14 नवंबर 2016 (16:32 IST)
आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘‘बेफिक्रे’’ का 13वें दुबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में वर्ल्ड प्रीमियर होगा। इस फिल्म में रणवीर सिंह और वाणी कपूर मुख्य भूमिका में है। आठ दिसंबर को इस हिंदी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म का प्रीमियर होगा।
 
पूरी तरह से पेरिस में शूट हुई फिल्म ‘बेफिक्रे’ एक प्रगतिशील फिल्म है जो 21वीं शताब्दी के नए दृष्टिकोण के तहत प्रेम की नई व्याख्या पेश करती है। यह फिल्म ऐसे ही दो अल्हड़ प्रेमी जोड़ी धरम (रणवीर सिंह) और शायरा (वाणी कपूर) की समकालीन प्रेम कहानी पर आधारित है।


 
डीआईएफएफ के अध्यक्ष अब्दुल हमीद जुमा ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘यह नई फिल्म न सिर्फ प्रवासी समुदाय को आकर्षित करेगी बल्कि अरबी लोगों को भी यह फिल्म पसंद आएगी जिसका बॉलीवुड फिल्मों से मजबूत संबंध रहा है।’’
 
डीआईएफएफ में इससे पहले यशराज बैनर की कई फिल्मों का प्रदर्शन किया जा चुका है जिसमें ‘‘काबुल एक्सप्रेस’’, ‘‘रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर’’ और ‘‘लेडीज वर्सेस रिकी बहल’’ शामिल है।
 
इस महोत्सव का आयोजन 7 दिसंबर से लेकर 14 दिसंबर तक किया जाएगा।(भाषा)
Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख