Hanuman Chalisa

फिल्मों से क्यों दूर हैं 'थ्री इडियट्स' वाले ओम वैद्य

Published: सोमवार, 14 नवंबर 2016 (15:23 IST)
‘थ्री इडियट्स’ में चतूर रामलिंघम की भूमिका निभाने के बाद रातों-रात मशहूर हुए ओमी वैद्य का कहना है कि चुनौतीपूर्ण किरदार न मिलने के कारण वह बालीवुड से दूर हैं। ‘थ्री इडियट्स’ के बाद ओमी 2012 में रिलीज हुई ‘दिल तो बच्चा है जी’, ‘देसी बाय्ज’, ’प्लेयर्स’ और ‘जोड़ी ब्रेकर’ में नजर आए थे। अभिनेता ने कहा कि उन्हें बालीवुड फिल्में करना पसंद है विशेषकर पैसों की बात करें तो, लेकिन उन्हें ऐसे किरदार निभाने को नहीं मिल रहे थे, जो उन्हें उत्साहित करें। 
 
ओमी ने  कहा, ‘‘मैं ‘थ्री इडियट्स’ में मेरे किरदार से मिली पहचान के लिए कृतज्ञ हूं, क्योंकि बहुत से लोग जिंदगी भर ऐसी लोकप्रियता हासिल करने के लिए काम करते हैं। मैंने यह पेशा इसलिए चुना था क्योंकि मैं कुछ अलग करना चाहता था। ‘थ्री इडियट्स’ मेरे लिए चुनौतीपूर्ण थी क्योंकि मुझे भाषा का ज्ञान नहीं था और मेरी परवरिश भी भारत में नहीं हुई है।’’ 
 
उन्होंने कहा, ‘‘मैंने ‘थ्री इडियट्स’ के बाद कई ऐसे किरदार किए जो रोमांचक थे, मुझे उनके लिए अच्छे पैसे भी मिले और लोगों ने भी सराहा। लेकिन, जिंदगी की चुनौती हर दिन कुछ सीखने की है। कुछ लोग बस पैसे कमाकर खुश हैं, लेकिन लगातार कुछ सीखने के लिए आपको अलग-अलग काम करने होते हैं। मैं हमेशा कुछ अलग करना चाहता हूं।’’ 
 
ओमी फिलहाल एक भारतीय-अमेरिकी शो ‘ब्राउन नेशन’ में काम कर रहे हैं, जो न्यूयॉर्क के एक आईटी उद्योग के मालिक की संघर्ष भरी जिंदगी पर आधारित है।
 
Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख