dharma sangrah
✕

अक्षय कुमार से चली दो घंटे तक पूछताछ

Updated: बुधवार, 21 नवंबर 2018 (16:08 IST)
गुरुग्रंथ साहिब जी के बेअदबी और कोटकपूर एवं बहिबलकलां गोलीकांड मामले में अभिनेता अक्षय कुमार से 21 नवंबर को विशेष टास्क फोर्स (एसआईटी) ने चंडीगढ़ में दो घंटे तक पुछताछ की। 
 
जानकारी के मुताबिक, SIT ने अक्षय से राम रहीम और और सुखबीर बादल संग बैठक से लेकर सिखों के धर्मग्रंथ के अपमान समेत लगभत 42 सवाल पूछे। हालांकि अक्षय ने एसआईटी के सामने सभी आरोपों को खारिज कर दिया। 
 
आरोपों के मुताबिक अक्षय ने 20 सितंबर 2015 को अपने फ्लैट पर तत्कालीन उप-मुख्यमंत्री सीएम सुखबीर सिंह बादल और डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम के बीच बैठक करवाई थी। इसी मीटिंग के दौरान ही डेरा प्रमुख की फिल्म को पंजाब में रिलीज करने पर मुहर लगी थी। एसआईटी इस मामले में प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर बादल से भी पूछताछ कर चुकी है।
 
अपने उपर लगे आरोपों पर अक्षय ने कहा उनका नाम बेवजह इस मामले में घसीटा जा रहा है। मैं जिंदगी में कभी, कहीं भी गुरमीत राम रहीम से नहीं मिला हूं। मुझे सोशल मीडिया से पता चला कि राम रहीम मुंबई के जुहू में ही रहता था। 
 
साल 2015 में पंजाब में श्री गुरुग्रंथ साहिब और अन्‍य धार्मिक ग्रंथों का अपमान हुआ था। इससे वहां हिंसा भड़क उठी थी। पंजाब के बहबल कलां में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शकारियों को रोकने के लिए पुलिस को फायरिंग भी करनी पड़ी। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 75 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।
 
2017 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की और कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्‍यमंत्री बनने के बाद इस मामले की जांच के लिए एसआईटी के गठन का ऐलान किया। आयोग ने अपनी जांच में कई बड़े नेताओं की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। 
 
पंजाब पुलिस एसआईटी ने इससे पूर्व अक्षय को 21 नवंबर को अमृतसर सर्किट हाउस में बुलाया था। अक्षय को अमृतसर में एसआईटी के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने चंडीगढ़ में पेश होने की अनुमति मांगी थी।

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख