गुरुवार, 3 जुलाई 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Bajrangi Bhaijaan, Salman Khan, Kabir Khan
Written By

बजरंगी भाईजान को लेकर सलमान और कबीर में मतभेद!

Bajrangi Bhaijaan
बजरंगी भाईजान गलत कारणों से लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। अब सुनने में आया है कि फिल्म के हीरो सलमान खान और निर्देशक कबीर खान में मतभेद हो गया है। एक संवाद सलमान को पसंद नहीं आया और उन्होंने बदलवा कर शूट किया। कबीर को यह बात पसंद नहीं आई कि निर्देशक के काम में कोई दखल दे। उन्होंने सीन ही उड़वा दिया। 
बात कबीर के कानों तक भी पहुंच गई है और उन्होंने इसका खंडन किया है। उनके मुताबिक 'एक था टाइगर' के समय भी इस तरह के किस्से फैले थे और इनमें रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है। 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग बिना किसी बाधा के चल रही है। इस वर्ष ईद पर यह फिल्म प्रदर्शित होगी।