Daily Horoscope
✕

बाहुबली प्रभाष की प्राइस सुन कर हैरान हो गए करण जौहर

Updated: गुरुवार, 26 अक्टूबर 2017 (11:55 IST)
बाहुबली ने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक सफलता हासिल की और हिंदी फिल्म देखने वाले दर्शक भी प्रभाष के चेहरे से परिचित हो गए। बाहुबली के दोनों भाग हिंदी में बॉलीवुड के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने रिलीज किए थे। प्रभाष की अदाकारी और लोकप्रियता के वे भी कायल हो गए और प्रभाष को लेकर हिंदी में फिल्म बनाने की ख्वाहिश उन्होंने कई बार व्यक्त भी की। 
 
सूत्रों के अनुसार कुछ दिनों पहले उन्होंने प्रभाष को पहली हिंदी फिल्म में काम करने का ऑफर दिया। धर्मा प्रोडक्शन्स के ऑफर से प्रभाष बेहद खुश हुए। बात प्राइस की हुई। बाहुबली में तो प्रभाष ने बहुत कम रुपयों में काम किया था, लेकिन अब वे अपनी लोकप्रियता को भुनाते हुए ज्यादा पैसे मांगने लगे हैं। 
 
उन्हें दक्षिण भारतीय फिल्मों को करने के बदले में 20 करोड़ रुपये मिल रहे हैं। यही प्राइस उन्होंने करण से मांगी। करण यह प्राइस सुनकर हैरान रह गए। उन्हें लगा कि जिसने पहले कभी हिंदी फिल्म नहीं की है, वो बहुत ज्यादा रकम मांग रहा है। 
 
न करण ने प्रभाष को कहा कि वे प्राइस कम करें और न ही प्रभाष ने यह बात की। सुनने में आया है कि प्रभाष को लेकर फिल्म बनाने का इरादा करण ने छोड़ दिया है। 
 
वैसे इस समय प्रभाष 'साहो' नामक फिल्म श्रद्धा कपूर के साथ कर रहे हैं जो हिंदी और तेलुगु में बनाई जा रही है। 
 
 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख