sundarkand
✕

बाहुबली 2 की रिकॉर्ड तोड़ सफलता के बाद 1725 करोड़ रुपये की तीन फिल्में बनेंगी

Updated: गुरुवार, 11 मई 2017 (18:32 IST)
बाहुबली 2 ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसी सफलता हासिल की कि फिल्म उद्योग के लोगों की आंखें चौंधियां गईं। कोई फिल्म ऐसा व्यवसाय भी कर सकती है ऐसा किसी ने सोचा भी नहीं था। 
 
बाहुबली 2 की सफलता के बाद भव्य और बड़े बजट की फिल्म बनाने का विश्वास निर्माताओं में जागा है। बाहुबली 2 के रिलीज होने के बाद तीन ऐसी फिल्में घोषित हुई हैं जिनका बजट 1725 करोड़ रुपये है। 
 
यूएई के एक व्यवसायी ने एक हजार करोड़ रुपये में महाभारत बनाने की योजना बना ली है। उन्होंने भीम के किरदार के लिए मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार मोहनलाल को साइन भी कर लिया है। वे रितिक रोशन को कृष्ण की भूमिका सौंपना चाहते हैं। कई अन्य सुपरस्टार्स को भी साइन करने की कोशिश की जा रही है। 
 
अल्लू अरविंद, मधु मंटेना और नमित मल्होत्रा रामायण पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। इसे तीन भागों में बनाया जाएगा। फिल्म का बजट 500 करोड़ रुपये होगा और इसे तीन भाषाओं में बनाया जाएगा। 
 
रितेश देशमुख भी छत्रपति शिवाजी महाराज पर फिल्म प्लान कर रहे हैं जिसका बजट 225 करोड़ रुपये होगा। इसे बड़े पैमान पर हिंदी और मराठी में बनाया जाएगा। 
 
इन तीनों फिल्मों का बजट 1725 करोड़ रुपये है। क्या इतनी महंगी फिल्में सफल होंगी? क्योंकि बाहुबली जैसी सफल फिल्में वर्षों में एक बार आती है। 
Show comments

राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ‘जेल ही सही जगह’, 2 करोड़ जमा करने का आखिरी मौका

यामी गौतम का ‘नई नवेली’ में दिखेगा सबसे अलग अवतार, बताया कैसे अपनाया है ‘मोहिनी’ का अलग अंदाज

विजय सलगांवकर की तरह मेकर्स ने छिपाया था बड़ा राज, ऐसे सीक्रेट रखा गया 'दृश्यम 3' का क्लाइमेक्स

'दृश्यम 3' के एंड क्रेडिट में पत्नी के लिए अभिषेक पाठक ने लिखा खास नोट, पढ़कर भावुक हुईं शिवालिका

दृश्यम 3 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 3 दिन में 174.50 करोड़, बना 2026 का दूसरा सबसे बड़ा ओपनर

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख