Hanuman Chalisa
✕

जस्टिन बीबर ने किया निराश... होठ हिलाकर चल दिए

Updated: गुरुवार, 11 मई 2017 (17:36 IST)
जिस जस्टिन बीबर के लिए भारतीय दीवाने हुए जा रहे थे और महंगे टिकट खरीद कर इस पॉप सनसनी को सुनने आए थे उन्हें उस समय निराशा हुई जब जस्टिन ने कुछ गीत गाए और बाकी गीतों पर होठ हिला दिए। 
 
बताया जा रहा है कि बीबर ने केवल चार गाने लाइव गाए और अन्य गीतों में उन्होंने लिप सिंक किए। वे सिर्फ होठ हिला रहे थे और यह बात छिप नहीं सकी। इसको देख जमा लोगों को भारी निराशा हुई। जस्टिन के परफॉर्मेंस में ऊर्जा की कमी भी महूसस की गई। वे रंग में नजर नहीं आए। सोशल मीडिटा पर भी बीबर की आलोचना की गई है। वे सिर्फ डेढ़ घंटे तक स्टेज रहे। 
 
मुंबई का डी.वाई पाटिल स्टेडियम खचाखच भरा हुआ था। इस गायक को देखने और सुनने के लिए कई बॉलीवुड स्टार्स अपने बच्चों के साथ आए थे। हालांकि कुछ फैंस को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ा कि बीबर ने केवल होंठ हिलाए। वे तो बीबर का दीदार करने आए थे और उन्हें बीबर का प्रदर्शन धमाकेदार लगा। 
 
23 वर्षीय पॉप स्टार ने थोड़ा इंतजार कराया और फिर मंच पर पहुंचे। उन्होंने 'हैलो इंडिया' कह कर जमा दीवानों का अभिवादन किया। उनके यह कहते ही उनके फैंस रोमांचित हो गए। बीबर ने कहा कि मैं एक खूबसूरत रात को एक खूबसूरत देश में हूं। पहली बार यहां आया हूं और यह बहुत खास है। बीबर ने 'कोल्ड वाटर', 'लव योरसेल्फ', 'आई विल शो यू' जैसे अपने हिट गीतों की प्रस्तुतियां दी। 
Show comments

मार्वल छोड़ ‘रामायण’ की दीवानी होगी Gen Z! रणबीर कपूर की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा गणित?

अब किसी प्रदर्शन में नहीं लूंगा हिस्सा, 'भारत छोड़ो नोटिस' मामले पर इमरान खान ने हाईकोर्ट में मांगी माफी

दीया मिर्जा के 'इको-फ्रेंडली दिवाली' वीडियो को BJP के विरोध के बाद BMC ने हटाया, एक्ट्रेस बोलीं- यह जनस्वास्थ्य का मामला

‘हनुमान अंश’ की करोड़ों की कमाई के बाद छिड़ी जंग, फिल्म के अधिकारों पर आमने-सामने आए मेकर्स

‘रामायण’ में रवि दुबे बने लक्ष्मण, नए पोस्टर में दिखा दमदार योद्धा का अंदाज

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख