sundarkand

बागी 3 में टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आएगा बॉलीवुड का यह बड़ा स्टार, एक्शन का डबल डोज़

Updated: बुधवार, 25 जुलाई 2018 (19:14 IST)
बागी और बागी 2 के बाद इस सीरिज से लोगों की अपेक्षाएं बहुत बढ़ गई हैं। टाइगर श्रॉफ ने इन दोनों फिल्मों में जबरदस्त एक्शन दिखाया जो एक्शन फिल्मों के शौकीनों को बहुत अच्छा लगा। 
 
बागी 3 को बनाने की बात बागी 2 के रिलीज होने के पहले ही कर दी गई थी। बागी 2 रिलीज होकर बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसे मल्टीप्लेक्स के साथ-साथ सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर के दर्शकों ने भी बहुत पसंद किया। 
 
बागी 3 को अब भव्य पैमाने पर बनाया जाएगा और इसमें टाइगर के साथ बॉलीवुड का एक और बड़ा स्टार नजर आएगा। डबल धमाका... 

सूत्रों के मुताबिक फिल्म से अक्षय कुमार को भी जोड़ा जा रहा है। अक्षय लंबे समय से एक्शन फिल्म करना चाहते हैं और बागी 3 उन्हें वो मौका देने जा रही है। 
 
एक्शन में अक्षय भी माहिर हैं और इसीलिए उन्हें 'खिलाड़ी कुमार' भी कहा जाता है। अक्षय और टाइगर की जोड़ी गजब ढा सकती है। यदि अक्षय यह फिल्म करने के लिए मान जाते हैं तो यह बागी के फैंस के लिए बहुत बड़ी बात होगी। एक्शन होगा खास... 

बागी 2 में ही एक्शन का ऐसा डोज़ मिला कि दर्शक दंग रह गए थे। अब बागी 3 में लेवल को और ऊंचा किया जाएगा। टाइगर श्रॉफ ऐसा एक्शन दिखाएंगे जो हिंदी फिल्मों में अब तक नहीं देखा गया है। 
 
अक्षय कुमार को भी विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। समस्या यह है कि निर्माता को अक्षय की ज्यादा डेट्स चाहिए। अक्षय ज्यादा डेट्स देने में विश्वास नहीं करते हैं क्योंकि साल में उन्हें तीन से चार फिल्में करना होती हैं। बताया जा रहा है कि अक्षय को मनाने की कोशिश की जा रही है। 

Show comments

Bigg Boss 20: ईशा रिखी के ‘रेड फ्लैग’ और ‘प्लेबॉय’ वाले बयान से मचा बवाल, क्या बादशाह पर साधा निशाना?

'मिर्जापुर: द मूवी' का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल, 7 दिन में 200 करोड़ पार, 'आवारापन 2' को पछाड़कर टॉप-5 में पहुंची फिल्म

बिपाशा बसु के प्रोटीन पाउडर में मिले कीड़े! एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे से लगाई मदद की गुहार

'हनुमान अंश 2' में दिखेंगे विराट-अनुष्का? नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म के सीक्वल को लेकर प्रोड्यूसर का बड़ा हिंट

हनुमान अंश फिल्म में थिएटर की 9 नंबर सीट क्यों रखी जा रही है खाली? जानिए इसके पीछे का रहस्य

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख