sundarkand
✕

बागी 3 के लिए ट्रेनिंग लेने टाइगर श्रॉफ जाएंगे सीरिया

Updated: सोमवार, 9 जुलाई 2018 (13:14 IST)
बागी और बागी 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की थी। बागी 2 के रिलीज होने के पहले ही निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने बागी 3 बनाने की घोषणा कर दी थी। फिल्म में लीड रोल एक बार फिर टाइगर श्रॉफ ही निभाएंगे। 
 
निर्देशक अहमद खान इस बार फिल्म के एक्शन के लेवल को और ऊंचा ले जाना चाहते हैं और इसके लिए उन्होंने तैयारियां अभी से शुरू कर दी है। अहमद खान को पता चला है कि सीरिया में कई ट्रेनिंग कैम्प्स हैं। उन्होंने टाइगर श्रॉफ को वहां जाकर ट्रेनिंग लेने के लिए कहा है। टाइगर श्रॉफ नवंबर में वहां पहुंचेंगे। टाइगर वहां पर एम16, एटी4 और रॉकेट लांचर कैसे चलाए जाते हैं यह भी सीखेंगे। 
 
अहमद खान फिल्म की शूटिंग भी सीरिया में करना चाहते हैं। हालांकि वहां हालात अच्छे नहीं हैं, लेकिन अहमद कहना है कि स्क्रिप्ट की डिमांड ही यही है। इसके अलावा वे मिडिल ईस्टर्न देशों में भी फिल्म की शूटिंग करेंगे। 
 
बागी और बागी 2 की कहानी एक-दूसरे से जुदा थी। पहले भाग में श्रद्धा कपूर थीं जबकि दूसरे भाग में हीरोइन के रूप में दिशा पाटनी नजर आई थीं। बागी 3 की कहानी भी पहले दो भागों से बिलकुल अलग होगी। फिल्म में हीरोइन कौन होगी, फिलहाल यह तय नहीं है। 

Show comments

रामायण पार्ट 1 मूवी प्रिव्यू: रणबीर कपूर की फिल्म की कहानी, बजट, स्टारकास्ट और रिलीज डेट

दिशा पटानी के नए पोस्ट ने मचाई हलचल, आखिर क्या है ‘DZ’? फैंस के बीच बढ़ी एक्साइटमेंट

भारतीय सिनेमा में 50 साल पूरे करने की ओर अग्रसर सुभाष घई ने अपनी अगली फिल्म ‘मान्या’ पूरी की

‘प्रताप’ का ट्रेलर रिलीज, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट से कैदी बने अमित साध, बदल गई पूरी दुनिया

रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा के रिश्ते पर उठे सवाल तो भड़कीं एक्ट्रेस, बोलीं- हमने एक दूसरे को चुना है

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख