dharma sangrah

बागी 2 का बॉक्स ऑफिस पर चौथा दिन

Updated: मंगलवार, 3 अप्रैल 2018 (13:07 IST)
दो अप्रैल को देश के कुछ हिस्सों में भारत बंद का असर रहा। हिंसा हुई। असर फिल्मों के कलेक्शन पर भी हुआ, इसके बावजूद बागी 2 ने चौथे दिन भी शानदार प्रदर्शन जारी रखा और मंडे टेस्ट पास कर लिया। 
 
टाइगर श्रॉफ की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाए हुए है। इस एक्शन मसाला फिल्म को दर्शक पसंद कर रहे हैं और फिल्म के कलेक्शन शानदार हैं। 
 
फिल्म ने पहले दिन 25.10 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 20.40 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 27.60 करोड़ रुपये और चौथे दिन 12.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। चार दिनों में यह फिल्म अब तक 85.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। 
 
यह बात तय है कि पहला सप्ताह खत्म होने के पूर्व ही यह फिल्म सौ करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। टाइगर श्रॉफ की यह पहली फिल्म होगी जो सौ करोड़ क्लब का हिस्सा होगी। 
 
बागी 2 को मल्टीप्लेक्स के साथ-साथ सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में भी अच्छी सफलता मिली है। लंबे समय बाद सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में ऐसी भीड़ नजर आई है। 
 
एहमद खान द्वारा निर्देशित बागी 2 में टाइगर श्रॉफ, दिशा पाटनी, मनोज बाजपेयी, रणदीप हुड्डा और प्रतीक बब्बर ने मुख्‍य भूमिका निभाई है।

Show comments

‘मुसाफिर कैफे’ के बाद वेदिका पिंटो की नई फिल्म का ऐलान, लक्ष्य संग दिखेगा रोमांटिक अंदाज

VIBE मूवी प्रिव्यू: खतरे में देश और बचाने चले दो निठल्ले दोस्त! कुणाल खेमू और प्रीति जिंटा की एक्शन-कॉमेडी

कंगना रनौत ने 'हनुमान अंश' को बताया सत्संग, बोलीं- थेरेपी छोड़िए और थिएटर जाइए

'हनुमान अंश' के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने निभाया वादा, फिल्म के सीक्वल पर शुरू किया काम

अक्षय कुमार के साथ 'समुक' में नजर आ सकती हैं यह बंगाली अदाकारा, मेकर्स से चल रही खास रोल पर बातचीत

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख