Daily Horoscope
✕

बादशाहो और शुभ मंगल सावधान के पहले सप्ताह के कलेक्शन

Updated: शुक्रवार, 8 सितम्बर 2017 (18:25 IST)
बादशाहो और शुभ मंगल सावधान ने बॉक्स ऑफिस पर पहला सप्ताह पूरा कर लिया है। बादशाहो को 85 करोड़ रुपये का कलेक्शन करना होगा तभी यह फिल्म 'सुरक्षित' होगी। दूसरे सप्ताह में फिल्म को लगभग बीस करोड़ रुपये का कलेक्शन करना होगा। 
 
अजय देवगन और इमरान हाशमी के अभिनय से सजी इस फिल्म ने पहले दिन 12.60 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 15.60, तीसरे दिन 15.10, चौथे दिन 6.82, पांचवे दिन 6.12, छठे दिन 4.30 और सातवें दिन 3.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। पहले सप्ताह का कुल कलेक्शन हुआ 64.14 करोड़ रुपये। 
 
फिल्म ने मल्टीप्लेक्स की तुलना में सिंगल स्क्रीन में ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया। फिल्म समीक्षकों ने जिस कदर बुराई की थी उससे बेहतर प्रदर्शन फिल्म ने किया। 
 
बादशाहो जैसी बड़ी फिल्म के सामने 'शुभ मंगल सावधान' जैसी छोटे बजट की फिल्म रिलीज हुई। इसमें आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर लीड रोल में हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन किया खासतौर पर मल्टीप्लेक्स में। फिल्म ने पहले दिन 2.71 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 5.56, तीसरे दिन 6.19, चौथे दिन 2.53, पांचवे दिन 2.85, छठे दिन 2.12 और सातवें दिन 2.07 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। पहले सप्ताह का कुल कलेक्शन होता है 24.03 करोड़ रुपये। फिल्म के दूसरे सप्ताह में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। 
 
बरेली की बर्फी का भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा सफर जारी है। बड़ी बात यह है कि फिल्म को चौथे सप्ताह में भी शो मिले हैं। फिल्म ने पहले सप्ताह में 18.72 करोड़ रुपये, दूसरे सप्ताह में 8.30 करोड़ रुपये और तीसरे सप्ताह में 3.91 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म ने तीन सप्ताह में 30.93 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और इसे हिट घोषित कर दिया गया।

Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख