dharma sangrah
✕

'बधाई हो' के हीरो के साथ भी हुई है कास्टिंग काउच, सवाल सुनकर हंस दिए आयुष्मान

Updated: शुक्रवार, 14 सितम्बर 2018 (11:25 IST)
बॉलीवुड में कास्टिंग काउच के कई किस्से सामने आ चुके हैं। पहले हीरोइंस ही अपने साथ ही गलत चीज़ों को लेकर सामने आती थीं। इस तरह से कई डायरेक्टर्स और मेकर्स के खिलाफ बड़े-बड़े खुलासे हो चुके हैं। इस लिस्ट में अब एक हीरो भी शामिल हुआ है। 
 
बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर आयुष्मान खुराना ने बताया कि उन्हें भी कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा है। आयुष्मान जल्द ही फिल्म 'बधाई हो' में नज़र आने वाले हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें भी कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा है। हालांकि इस किस्से को उन्होंने बहुत ही मज़ेदार तरीके से बताया। 
 
आयुष्मान ने बताया कि एक बार एक कास्टिंग डायरेक्टर ने उनसे ऐसी डिमांड कर दी थी कि उनकी बात सुनने के बाद उन्हें हंसी आ गई थी। आयुष्मान खुराना ने कहा कि एक बार कास्टिंग डायरेक्टर ने मुझसे कहा था कि वह मेरा प्राइवेट पार्ट देखना चाहते हैं। यह सुनने के बाद मुझे हंसी आ गई थी और मैं जोर से हंसने लगा था। मेरा रिएक्शन था कि क्या बात कर रहे हो यार, तुम सही में सीरियस हो? हालांकि मैंने उन्हें इसके लिए साफ मना कर दिया। 
 
अब देखें, हीरोइंस क्या हीरो भी इस इंडस्ट्री में सेफ नहीं बचे हैं। आयुष्मान ने तो इस बारे में बयान दिया है लेकिन ऐसे कई और एक्टर्स होंगे जिन्हें इसका सामना करना पड़ा होगा। आयुष्मान बॉलीवुड में बहुत ही बोल्ड एक्टर मानें जाते हैं। उन्होंने हमेशा की अलग हटकर फिल्में ही चुनी हैं। इसी तरह की दो और्‍ फिल्में लेकर आयुष्मान बड़े परदे पर आ रहे हैं। 
 
पहली फिल्म है 'बधाई हो', जिसमें एक अधेड़ उम्र के दंपती एक बार फिर मां-बाप बनने वाले होते हैं। फिल्म में उनके साथ सान्या मल्होत्रा भी है। 19 अक्टूबर को रिलीज़ होने वाली यह काफी मज़ेदार होने वाली है। दूसरी है थ्रिलर संस्पेंस फिल्म 'अंधाधुंन'। इसमें आयुष्मान के अलावा तब्बू और राधिका आप्टे भी लीड रोल में है। 

Show comments

माधुरी दीक्षित के शो में होने वाली थी नाना पाटेकर की एंट्री, अब सोनाली बेंद्रे बनेंगी पहली मेहमान

39 साल बाद फिर साथ आए राम-सीता, फिल्म 'नोटिस' में साथ दिखेंगे अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया

नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता का 'Evil Dead' बयान, ट्रोलिंग पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मरते-मरते भी परेशान कर गया

इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' की OTT रिलीज कन्फर्म, जानिए कब और कहां देखें फिल्म

चार दोस्तों की दोस्ती, क्राइम और गैंगस्टर का खतरनाक खेल, इस दिन प्राइम वीडियो पर आएगी 'चार यार'

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख