suvichar
✕

जग्गा जासूस फ्लॉप हुई और रणबीर की ड्रेगन का बजट आधा कर दिया

Updated: बुधवार, 23 अगस्त 2017 (14:23 IST)
अयान मुखर्जी की सुपरहीरो फिल्म 'ड्रेगन' में करण जौहर की वजह से रुकावटें आ गई हैं। फिल्म ड्रेगन के प्रोड्युसर धर्मा प्रोडक्शंस ने अयान को अपने तय बजट से कम में काम करने का फैसला सुना दिया है। इस फिल्म के निर्माता करण जौहर ने फिल्म का बजट लगभग आधा कर दिया है। पहले यह बजट करीब 120 करोड़ रुपए था। शायद रणबीर की फिल्म जग्गा जासूस के बुरी तरह असफल रहने के कारण यह फैसला लिया गया। 
 
सूत्रों के मुताबिक बॉलीवुड की हालिया फिल्में सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही हैं। इसी के चलते करण ने यह फैसला लिया कि इतने बड़े बजट की फिल्म का लागत निकाल पाना आसान नहीं होगा। करण ने अयान को दो ऑप्शन दिए,  या तो कम बजट में फिलम बनाओ या फिर फिल्म बंद कर दो। 
 
अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस बड़े-बजट फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी पहली बार बड़े परदे पर नज़र आएगी। इतना ही नहीं, अमिताभ बच्चन भी इस फिल्म में इन दोनों स्टार्स के साथ पहली बार काम करेंगे। लेकिन अब बजट वाली खबर को सुनकर लगता है कि वाकई रणबीर का दौर अभी बुरा चल रहा है। पहले फिल्म 'जग्गा जासूस' की पछाड़ और अब यह फिल्म। 
 
सुनने में आया है कि अयान ने कम बजट में फिल्म को जारी रखने का फैसला लिया है, लेकिन अयान को इस सुपरहीरो फिल्म में स्टंट और स्पेशल इफेक्ट्स के लिए हॉलीवुड टेकनीशियंस को लेने का प्लान छोड़ना होगा।
Show comments

विनोद खन्ना: खलनायक से सुपरस्टार तक का सफर, अमिताभ बच्चन के सामने भी नहीं पड़े फीके

'हनुमान अंश' की सफलता पर ऋचा चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- इसे कंटेंट सिनेमा का लैंडमार्क कहना जल्दबाजी

राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ‘जेल ही सही जगह’, 2 करोड़ जमा करने का आखिरी मौका

यामी गौतम का ‘नई नवेली’ में दिखेगा सबसे अलग अवतार, बताया कैसे अपनाया है ‘मोहिनी’ का अलग अंदाज

विजय सलगांवकर की तरह मेकर्स ने छिपाया था बड़ा राज, ऐसे सीक्रेट रखा गया 'दृश्यम 3' का क्लाइमेक्स

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख