Daily Horoscope
✕

अवॉर्ड विनिंग मराठी सुपरहिट फिल्म 'मीडियम स्पाइसी' ओटीटी पर हुई रिलीज

Updated: शनिवार, 1 जुलाई 2023 (14:26 IST)
Film Medium Spicy on OTT: पिछले साल की बहुचर्चित मराठी फिल्मों में से एक रही फिल्म 'मीडियम स्पाइसी' के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी हैं। निर्माता विधि कासलीवाल और लैंडमार्क फिल्म्स द्वारा निर्मित ये अवार्ड विनिंग फिल्म को मिल रहे लोगों का रिस्पांस को देखते हुए, इसे प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया हैं।
 
पिछले साल रिलीज़ हुई, एक बेमिसाल कहानी ,जो रिश्तों की जटिलताओं पर प्रकाश डालती है, जिसमें मुख्य भूमिकाओ में ललित प्रभाकर, साई तामलकर और पर्ना पेठे  ने शानदार अभिनय का प्रदर्शन किया हैं। काफी वक्त से फैंस इस फिल्म के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब इस मीडियम स्पाइसी के जायके को हर कोई घर पर बैठे-बैठे चख सकता हैं। 
 
मीडियम स्पाइसी के अलावा निर्माता विधि कासलीवाल के शानदार प्रदर्शनों में 'विवाह',' एक विवाह.. ऐसा भी जिन फिल्मों को उन्होंने प्रतिभाशाली डायरेक्टर सूरज बड़जात्या के साथ असिस्ट किया। साथ ही 'इसी लाइफ' में जिस फिल्म को इन्होंने लिखा और निर्देशन भी किया हैं। इन्होंने खूबसूरत मराठी फिल्म 'ऐका सांगतो' को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ सचिन कुंडलकर द्वारा निर्देशित वज़ंदर, रिंगन, गच्ची और रेडु के अलावा श्रमिकों के जीवन पर प्रकाश डालने वाली डॉक्यूमेंट्री 'ब्लॉक बाय ब्लॉक' का निर्माण भी किया हैं। 
 
बहुत कम समय मे मीडियम स्पाइसी फिल्म काफी फेस्टिवल में जीत का स्वाद चख चुकी हैं। यह फिल्म छह प्रतिष्ठित फिल्म समारोहों का हिस्सा रह चुकी हैं और 19वें भारतीय फिल्म महोत्सव, स्टटगार्ट 2022 के साथ प्रतिस्पर्धा में भी थी। मीडियम स्पाइसी जर्मन स्टार ऑफ इंडिया अवार्ड, 20वें ढाका इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, 2022, यूएस प्रीमियर 7वें डलास/फोर्ट वर्थ साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल, बॉलीवुड फेस्टिवल नॉर्वे 2021 जैसे कई समारोह में अपना नाम दर्ज करा चुकी है। 
 
मीडियम स्पाइसी ने मटा सन्मान 2023 में भी जगह बनाई और सकाल प्रीमियर अवार्ड 2023 में सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (परना पेठे), सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक (अभय जोधपुरकर), सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइनर (आशीष मेहता) और सर्वश्रेष्ठ डायलॉग (इरावती कार्णिक) नामांकित होने का गर्व प्राप्त किया।  
 
मोहित ताकालकर द्वारा निर्देशित, प्रतिभाशाली इरावती कार्णिक द्वारा लिखित, अनिरुद्ध नाग और कार्यकारी निर्माता के. आर महादेवन द्वारा विपणन के साथ, मीडियम स्पाइसी खूबसूरती से जीवन में संतुलन खोजने के बीच के रास्ते को दिखाता हैं, जो आपकी इच्छाओं और महत्वाकांछाओ को झकझोर देगा और उसे एक सही दिशा में मोड़कर एक बेहतर जीवन की दास्तान लिखेगा।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

O.M.: Operation Mole रिव्यू: लाल चंदन की तस्करी, खूनी खेल और अंडरकवर मिशन, लेकिन रोमांच की कसौटी पर कमजोर

कौन बनेगा करोड़पति 18 को मिला पहला करोड़पति, 24 रुपये लेकर मुंबई आए भूषण ठाकरे ने जीते 1 करोड़

श्रद्धा कपूर की 'ईथा' से 'मातृभूमि' के टकराव पर सलमान खान ने मांगी माफी, बोले- मुझे पता होता तो कभी एक साथ फिल्म न लाता

500 करोड़ की नेटवर्थ की खबरों पर भड़के अनुपम खेर, बोले- मेरे पास इसका 10 प्रतिशत भी नहीं

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख