ramcharitmanas

एवेंजर्स एंडगेम: कुछ सुपरहीरोज़ मारे जाएंगे तो कुछ लेंगे रिटायरमेंट!

Updated: सोमवार, 15 अप्रैल 2019 (17:33 IST)
जब भी कोई बड़ी फिल्म रिलीज होने वाली रहती है तो उसकी रिलीज के पहले कई तरह की बातें शुरू हो जाती हैं। 26 अप्रैल को 'एवेंजर्स एंडगेम' रिलीज हो रही है जिसका इंतजार दुनिया भर में किया जा रहा है। 
 
भारत में इस फिल्म का जबरदस्त क्रेज है और इस हॉलीवुड मूवी से टक्कर लेने के लिए कोई भी बॉलीवुड प्रोड्यूसर तैयार नहीं है। माना जा रहा है कि यह फिल्म पहले वीकेंड पर बिजनेस के मामले में नए रिकॉर्ड्स बनाएगी। 
 
इस फिल्म के प्लॉट, सीन लीक होने की बातें जोरों पर चल रही हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म के प्रोड्यूसर्स ने भी कन्फ्यूज करने के लिए कुछ ऐसे सींस ट्रेलर में दिखाए हैं जो फिल्म में हैं ही नहीं ताकि दर्शकों के कहानी के बारे में अंदाजे गलत निकले। 
 
इस बात भी चर्चा चल रही है फिल्म में कौन से सुपरहीरोज़ मारे जाएंगे और कौन बचेगा? सबके अपने-अपने दावे हैं, लेकिन कोई यह नहीं कह सकता कि वह सौ प्रतिशत सही है। 
 
दावा किया जा रहा है 'एवेंजर्स एंडगेम' के अंत में सुपरहीरो आयरन मैन की मौत हो जाएगी। इस बात पर आयरनमैन के फैंस विश्वास नहीं कर पा रहे हैं। आयरनमैन के अलावा भी कई किरदारों का अंत हो जाएगा। कैप्टन अमेरिका और थॉर, एवेंजर्स से रिटायरमेंट ले लेंगे। 
 
इनमें से कितनी बातें सही हैं और कितनी गलत इसका पता 26 अप्रैल को चल जाएगा। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख