Hanuman Chalisa
✕

'अवतार : द वे ऑफ वॉटर' भारत में इस दिन होगी रिलीज, फिल्म का लोगो आया सामने

Updated: गुरुवार, 28 अप्रैल 2022 (14:30 IST)
हॉलीवुड फिल्म 'अवतार' के दूसरे पार्ट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब फैंस के लिए खुशखबरी सामने आई है। मैग्नम ओपस जेम्स कैमरून निर्देशित 'अवतार' के दूसरे पार्ट का आधिकारिक शीर्षक और लोगो रिलीज हो गया है। साथ ही इस फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आई है।

 
फिल्म का पहला पार्ट साल 2009 में आया था और इसी दौरान फिल्म के दूसरे पार्ट की घोषणा भी कर दी गई थी। जेम्स कैमरून 13 साल के लंबे इंतजार के बाद 16 दिसंबर को अपनी इस बहुप्रतीक्षित फिल्म 'अवतार 2' को सिनेमाघरों में रिलीज करने के लिए तैयार हैं। 
 
इस फिल्म का नाम 'अवतार : द वे ऑफ वॉटर' है। जेम्स कैमरून द्वारा निर्देशित और कैमरून और जॉन लैंडौ द्वारा निर्मित, फिल्म में ज़ो सलदाना, सैम वर्थिंगटन, सिगोरनी वीवर, स्टीफन लैंग, क्लिफ कर्टिस, जोएल डेविड मूर, सीसीएच पाउंडर, एडी फाल्को, जेमाइन क्लेमेंट, जियोवानी रिबिसी और केट विंसलेट हैं। 
 
खबरों के अनुसार अवतार : द वे ऑफ वॉटर' का ट्रेलर 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' के साथ देखने को मिल सकता है। इसका मतलब है कि फिल्म का ट्रेलर ऑनलाइन नहीं, बल्कि मार्वल स्टूडियोज की 'डॉक्टर स्ट्रेंज' के साथ थिएटर में रिलीज होगा। 
 
'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' का यह ट्रेलर सिर्फ और सिर्फ मार्वल की 6 मई को रिलीज होने जा रही फिल्म 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' के साथ ही देखा जा सकता है। इस बात से मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स को खूब फायदा होने वाला है क्योंकि जो दर्शक एमसीयू के फैंस नहीं है और अवतार की पहली झलक देखना चाहते हैं वह थिएटर इसे देखने जरूर जाएंगे। इसका साफ असर मार्वल की फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर देखने को मिलेगा।  
 

Show comments

ईशा देओल बोलीं- नानी की सख्ती ने बनाया अनुशासित, मां हेमा मालिनी से सीखी हर वक्त एक्टिव रहने की आदत

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख