suvichar
✕

जानिए कौन है 'आश्रम' में बॉबी देओल के साथ इंटीमेट होने वाली बबीता, बोल्ड सीन पर एक्ट्रेस ने कही यह बात

Updated: बुधवार, 11 नवंबर 2020 (12:47 IST)
बॉबी देओल की वेब सीरीज 'आश्रम' ‍‍विवादों के बीच एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हो चुकी है। पिछले दिनों आश्रम के चैप्टर 2 को बॉयकॉट करने की मांग तेजी से चल रही थी। हालांकि, ये अब रिलीज की जा चुकी है और इसे दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।

 
आश्रम सीजन 2 में बॉबी देओल के साथ एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी ने कई इंटीमेट सीन दिए हैं। वह इस सीरीज में बबीता का किरदार निभा रही हैं। उन्होंने इस वेब सीरीज की रिलीज से पहले ही अपने बोल्ड सीन को लेकर बात की थी। 
 


आश्रम के दूसरे सीजन के रिलीज से पहले ही बताया जा रहा था कि इसमें बबीता का किरदार सबसे अहम होने वाला है। इसी पर जब त्रिधा से उनके कैरेक्टर को लेकर सवाल पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि 'हां, यह सच है। सीजन 2 में बबीता का असली किरदार सामने आएगा। चैप्‍टर 1 में एक तरह से सिर्फ उसके किरदार को फ्लॉन्ट किया गया है। 
 


बोल्ड सीन के बारे में बात करते हुए त्रिधा ने कहा, लोगों को ऐसा लगता है कि जब यह सीन शूट होता है तो जो पर्दे पर हो रहा है, वैसा सच में हुआ होगा। जबकि ऐसा बिल्‍कुल भी नहीं होता।
 
 
बता दें कि त्रिधा ने बंगाली फिल्मों से अपने करियर की शुरूआत की थी। एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी सीरियल 'दहलीज' में काम कर चुकी हैं। इसी सीरियल से एक्ट्रेस ने टीवी डेब्यू किया था। 
 
प्रकाश झा के डायरेक्शन में बनी वेब सीरीज 'आश्रम' को फैंस का बेहद प्यार मिला है, लेकिन इस सीरीज पर काफी लोगों ने आपत्ति भी जताई थी। प्रकाश झा पर हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ करने के आरोप लगे थे। इसी के मद्देनजर सोशल मीडिया पर झा के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था और उनकी गिरफ्तारी की भी मांग की जा रही थी। 
 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख