Hanuman Chalisa
✕

आशीष विद्यार्थी ने दी कोरोना को मात, वीडियो शेयर कर बोले- राहत महसूस कर रहा हूं

Updated: रविवार, 21 मार्च 2021 (16:27 IST)
देश में कोरोनावायरस का कहर फिर बढ़ गया है। बीते दिनों इस महामारी की चपेट में कई बॉलीवुड सेलेब्स भी आए। एक्टर आशीष विद्यार्थी भी इस वायरस की चपेट में आने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए थे। अब आशीष विद्यार्थी ने कोरोना से जंग जीत ली है।

 
आशीष विद्यार्थी ने कहा है कि उनकी जांच में कोरोनावायरस संक्रमण की पुष्टि न होने के बाद वह राहत महसूस कर रहे हैं। विद्यार्थी की जांच में 11 मार्च को संक्रमण की पुष्टि हुई थी जिसके बाद उन्हें यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 
 
आशीष ने 30 सेकंड का वीडियो ट्वीट किया जिसमें उन्होंने कहा, 'मेरी जांच में 11 मार्च को संक्रमण की पुष्टि हुई थी, अब मैं संक्रमण मुक्त हूं। यह दसवां दिन है। मैं राहत महसूस कर रहा हूं। 
 
उन्होंने कहा, आपके प्रेम और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद। मेरा शुगर लेवल थोड़ा बहुत ऊपर नीचे हो रहा है लेकिन वह एक दो दिन में स्थिर हो जाएगा।
 
आशीष विद्यार्थी फिल्मों में अपने निगेटिव किरदार के लिए पॉपुलर हैं। उन्होंने हिन्दी के अलावा कई कन्नड़, मलयालम, तेलुगू, बंगाली, इंग्ल‍िश, तमिल, ओड़िया समेत मराठी फिल्मों में काम किया है। द्रोहकाल फिल्म के लिए आशीष विद्यार्थी को बेस्ट सपोर्ट‍िंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है।
 

Show comments

बॉलीवुड के बड़े बैनर्स ने क्यों साधी चुप्पी? 450 करोड़ कमाने वाली 'हनुमान अंश' के निर्देशक का छलका दर्द

शादी के 6 साल बाद पति वीर साहू से अलग होने जा रहीं सपना चौधरी, तलाक की अर्जी की दायर

फिर गूंजेगा 'जपनाम', बॉबी देओल की 'आश्रम 4' की शूटिंग हुई पूरी, मेकर्स ने BTS तस्वीर शेयर कर दी बड़ी अपडेट

फायरिंग की घटना के बाद पहली बार मंच पर दिखे टाइगर श्रॉफ, 'देवा श्री गणेशा' पर किया जबरदस्त डांस

जन्मदिन पर कार्तिक आर्यन के टॉप 10 डांस गानों की लिस्ट, हर स्टेप बना था सोशल मीडिया सेंसेशन

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख